हरियाणा : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने हरियाणा में BJP के आधा दर्जन हाईटेक कार्यालयों का उद्घाटन किया। JP Nadda ने इन 6 जिलों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से CM Manohar lal, प्रदेश अध्यक्ष OP Dhankhar, हिसार से और संगठन मंत्री Suresh Bhatt रेवाड़ी से, सेनीपत से Ratan Lal Kataria जुड़े। सभी जगहों पर Social Distancing का ध्यान रखते हुए मंच बनाया गया है।
बता दें कि हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, नूंह में भाजपा द्वारा हाईटेक कार्यालय बनाया गया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बीजेपी के पार्टी कार्यालय तय किए हैं।
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Jp Naddaने बताया कि अब तक BJP के कुल 500 कार्यालय बन चुके हैं। इनमें से 400 कार्यालय बनाने का मैं वादा करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय पर भी कार्यालय होंगे। कार्यालय से काम को स्टेबिलिटी मिलती है। JP Nadda ने कहा कि कार्यालय से काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऑफिस में काम की लिमिट होती है, लेकिन कार्यालय में नहीं।
