Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 तहसीलदार और 6 नायब तहसीलदार सस्पैंड कर Deputy CM ने दिया भ्रष्ट अधिकारियों को सख्त संदेश

1 तहसीलदार और 6 नायब तहसीलदार सस्पैंड कर Deputy CM ने दिया भ्रष्ट अधिकारियों को सख्त संदेश

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments2 Mins Read
चंडीगढ़ :  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नियमों में हेरफेर कर या उनकी अनदेखी कर जमीन की रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस गड़बड़ी में शामिल रहे या सहयोग देने वाले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन लोकल बॉडीज के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
Deputy CM ने बताया कि पहले जिला अधिकारियों के स्तर पर और उसके बाद उच्च स्तर पर विश्लेषण के बाद राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की वकालत की और इन अधिकारियों के खिलाफ ना सिर्फ रूल 7 के हिसाब से चार्जशीट की जाएगी बल्कि रूल 10 के तहत इन सभी पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी जिनके फैसलों का फायदा इन अधिकारियों ने उठाया।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चूंकि नियमों के तहत सेक्शन 7ए क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्रियों के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन लोकल बॉडीज विभाग की ओर से तय समय में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लिया जाना जरूरी है, इसलिए भविष्य में इस विषय में कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ना छोड़ने के लिए भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व पर प्रदेश के लोगों का अधिकार है और इसमें गड़बड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

ये अफसर हुए Suspend

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सस्पैंड, चार्जशीट और एफआईआर किए जाने वाले अधिकारियों में सोहना के तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, बादशाहपुर के नायब तहसीलदार हरिकृष्ण, वजीराबाद के नायब तहसीलदार जयप्रकाश, गुरुग्राम के नायब तहसीलदार देशराज कम्बोज और मानेसर के नायब तहसीलदार जगदीश शामिल हैं। इनके अलावा सेवानिवृत हो चुके कादीपुर के नायब तहसीलदार ओमप्रकाश के खिलाफ भी चार्जशीट और एफआईआर होगी।

सिस्टम को फूलप्रूफ बनाने की ज़रूरत – Deputy CM

दुष्यंत चौटाला ने ये भी बताया कि चूंकि राजस्व विभाग में ई-रजिस्ट्री समेत कई सुधारों के साथ जमीन पंजीकरण का नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है, इसी कड़ी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन लोकल बॉडीज विभाग में भी आवश्यकता के हिसाब से नियमों में बदलाव होना चाहिए। डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से ऐसे सभी बदलाव जल्द करने को कहा है ताकि भविष्य में किसी को गड़बड़ी करने का अवसर ना मिले।

1 tehsildar and 6 naib tehsildar suspended Deputy CM gave strict message to corrupt officials faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.