Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रदेश में हुए शराब घोटाले को दबाने का खेला जा रहा खेल लॉकडाउन के दौरान : कुमारी सैलजा

प्रदेश में हुए शराब घोटाले को दबाने का खेला जा रहा खेल लॉकडाउन के दौरान : कुमारी सैलजा

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2020Updated:August 2, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शनिवार को आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में हुए शराब घोटाले को दबाने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से गठित एसईटी द्वारा जांच रिपोर्ट में सामने आई बातों के आधार पर कहा कि प्रतीत हो रहा है कि इस घोटाले में शामिल बड़े आरोिपयों को बचाया जा रहा है। उन्होंने शराब घोटाले की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में कराने की मांग की।

 

शनिवार को जारी बयान में सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट रहे हैं। इस सरकार में हो रहे घोटालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान राज्य में जमकर लूट मची और घोटालों को अंजाम दिया गया। सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन के बीच हुए शराब घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश के तहत ही इसकी जांच के लिए एसआईटी को खारिज कर एसईटी (स्पेशल इंक्वायरी टीम) का गठन किया गया, जबकि एसआईटी इस घोटाले की तह तक जाकर पड़ताल कर सकती थी। जिस एसईटी का गठन किया गया, उसके पास इस घोटाले की तह तक जाने वाली शक्तियां ही नहीं थी। उन्होंने पूछा, जब इस टीम के पास घोटाले की जांच के लिए पूरी शक्तियां ही नहीं थी तो यह टीम किस बात की जांच कर रही थी। सरकार की शुरुआत से ही मंशा नहीं रही कि घोटाले का पूरा सच सामने आ सके।

 

सैलजा ने कहा कि आबकारी विभाग ने इस घोटाले में एसईटी द्वारा मांगी गई जानकारी तक नहीं मुहैया कराई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शराब घोटाले की परतें उजागर हो चुकी हैं, लेकिन इस घोटाले के बड़े चेहरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस जांच टीम का गठन प्रदेशवासियों के साथ सरकार का छलावा था। प्रदेशवासियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकार द्वारा घोटाले की जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया।

faridabadnews24 The game of suppressing liquor scam in the state is being played during lockdown
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.