Self Add

जानिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी, INLD ने जिला संयोजकों की नियुक्तियां की

इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा करके पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश जैन ने जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।

 

इसमें जिला जींद की जिम्मेदारी रामकरण शर्मा, भिवानी की आनंद सांगवान, हिसार की तरसेम गोयल, फतेहाबाद की राजकुमार मित्तल, अम्बाला की दीपक आर्य, पानीपत की रणबीर सिंह देशवाल, सोनीपत की सतपाल गोयल, गुरुग्राम की रमेश गर्ग, फरीदाबाद की विष्णु सूद, महेंद्रगढ़ की सुभाष चौधरी, यमुनानगर की राजिंद्र बजाज, पलवल की नितिन जैन, मेवात की विष्णु सिंगला, रोहतक की शुभम जैन, सिरसा की गुरुदयाल मेहता, कुरुक्षेत्र की नितिन गोयल, पंचकुला की प्रदीप कौशल, रेवाड़ी योगेश जैन उर्फ टन्नु, कैथल की नरेंद्र उर्फ जीपी सोरेवाला, झज्जर की राज गुप्ता, दादरी की लक्ष्मण स्वामी और जिला करनाल की जिम्मेदारी राजेंद्र जैन को सौंपी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea