Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा से आशीर्वाद लिया

ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा से आशीर्वाद लिया

faridabadnews24By faridabadnews24August 25, 2020No Comments2 Mins Read

भिवानी,25 अगस्त :  हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा संगठन व अन्य विषयों पर बारीकी से विचार विमर्श किया वहीं उन्होंने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा व पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर श्री धनखड़ व श्री शर्मा ने बरोदा उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन भारी बहुमत से बरोदा उप चुनाव जीतेगा। भाजपा-जजपा बरोदा उपचुनाव प्रदेश में करवाये गये विकास कार्यो के बलबूते पर जीतेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की लोकप्रियता का पता चल जाएगा। कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में केवल प्रॉपर्टी डीलिंग व सीएलयू के अलावा प्रदेश की जनता के लिए कोई कार्य नही किया। प्रदेश की भोली-भाली जनता को सिर्फ बरगलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है इसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह नेहरू गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षों का आज तक का कार्यकाल देखो हर बार नया व्यक्ति भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है जबकि कांग्रेस में एक परिवार व्यक्ति विशेष का ही कब्जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष व परिवार की पार्टी है इसका देश व प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपस में वर्चस्व की लडाई को लेकर घमासान मचा हुआ है कांग्रेस के ही कुछ वरिष्ठ नेता गांधी परिवार पर पत्र लिखकर अपनी खीज मिटा रहे हैं । एक दूसरे पर ट्वीट के माध्यम से हमला कर एक दूसरे को नीचा दिखाने की हर कोशिश कर रहे हैं। गांधी परिवार के खिलाफ बोलने वालों को अनुशासनता की चाबुक दिखाई जा कर जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र मेें किसी की आवाज को कब तक दबाया जा सकता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा से आर्शिवाद लेते हुए।

faridabadnews24 Omprakash Dhankar took blessings from senior BJP leader and former state president Prof. Rambilas Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.