जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला को दी गई है। जिसके बाद अब वह हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के दौरे पर निकलने वाले हैं । हरियाणा में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा उन्होंने अपने कंधों पर उठा लिया है। साथ ही उनको जो जिम्मेवारी दी गई है इसको पूरा करने के लिए वो जी जान से मेहनत भी करने वाले हैं। हरियाणा के साथ-साथ अब उनकी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब पर भी निगाह है।
इन राज्यों में अजय चौटाला संगठन का विस्तार करना चाहते हैं। चौटाला की योजना कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी बात सुनने तथा पार्टी को बड़े मुकाम पर पहुंचाने की है। क्योंकि पार्टी ने जब उनको ये जिम्मेदारी सौंपी है तो जाहिर सी बात है कि इसको पूरा करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। डा. अजय चौटाला जजपा के आगे के सियासी सफर और कदम को लेकर भी स्पष्ट हैं। उन्होंने हरियाणा में BJP और JJP के गठजोड़ को मजबूत बताया है । उन्होंने ये भी दावा किया कि भाजपा के साथ मिलकर पहले भी राज कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे ।
