Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा है मामला, नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में पुलिस के छुटे पसीने

हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा है मामला, नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में पुलिस के छुटे पसीने

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2021No Comments2 Mins Read

हाई प्रोफाइल परिवारों के युवक व युवती ने अपने घरों से भाग कर शादी कर ली। इसके बाद वे लुधियाना पहुंचे तो नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में शहर के दो थानों की पुलिस को पसीना छूट गया। सोमवार देर शाम दोनों को सुरक्षित घर पहुंचाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हरियाणा में शादी कर लुधियाना पहुंचे नवविवाहित जोड़े ने सेशन कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा की मांग की।  दूल्हा जिले के हैबोवाल इलाके का रहने वाला है जबकि दुल्हन हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली है। दोनों गुड़गांव में एक ही कंपनी में काम करते हैं। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए लेकिन घरवालों से मंजूरी न मिली। दोनों ने भागकर शादी कर ली और लुधियाना आ गए।

 

पुलिस विभाग में ऊंचे पदों पर हैं दुल्हन के घरवाले

दुल्हन के परिवार के अधिकतर लोग पुलिस में ऊंचे पद पर हैं। वे इस शादी से बहुत नाराज हैं। सोमवार को सभी पुलिस अधिकारी भी दुल्हन को वापस ले जाने के लिए लुधियाना पहुंच गए। इस बात का पता चलने पर सेशन कोर्ट ने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को निर्देश दिया कि नवविवाहित जोड़े को सुरक्षित अदालत में लाया जाए और उसके बाद उन्हें घर पहुंचाया जाए। थाना हैबोवाल की पुलिस को दूल्हे के घर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। सुबह से शाम तक नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में पुलिस की काफी परेड हुई।

हाई कोर्ट जता चुका है प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा पर चिंता

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी।  कोर्ट ने घर से भाग कर अंतरजातीय विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में 24 घंटे हेल्पलाइन और सुरक्षा की मांग पर दोनों राज्यों व चंडीगढ़ को  22 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

faridabadnews faridabadnews24 The matter is related to a high profile family the police's sweat in securing the newly married couple
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.