Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धूप से बचाने के लिए लोगों को प्लांट के सामने टेंट लगाया

धूप से बचाने के लिए लोगों को प्लांट के सामने टेंट लगाया

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को पहले के मुकाबले अब थोड़ी राहत है। ऑनलाइन बुकिंग के ढाई घंटे बाद ही तिमारदारों को ऑक्सीजन मिलने का संदेश आने लगा है। इस संदेश के बाद लोग ऑक्सीजन लेने के लिए सेक्टर-24 स्थित भागीरथी प्लांट पहुंचे, जहां उन्हें तीन घंटे की वेटिंग के बाद ऑकसीजन का सिलेंडर मिला। इस बीच, पुलिस ने लोगों को धूप से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था कराई है। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था की है। इसकी सभी सराहना कर रहे हैं।

कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो केवल अपनों की नहीं अपितु दूसरों की मदद में आगे रहते हैं। सेक्टर-22 में रहने वाला पवन इनमें एक है। अपना कामकाज छोड़कर एक बुजुर्ग दम्पति की मदद करने के लिए खुद ऑक्सीजन का सिलेंडर भरवाने के लिए यहां कतार में लगा हुआ था। उसने बताया कि उनके पड़ोस में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हैं। उनकी पत्नी भी बीमार है। उनके घर में कोई देखरेख करने वाला नहीं है। इसके चलते वह पिछले 10 दिनों से उनकी सेवाभाव में लगा हुआ है। उसने शुक्रवार को ऑनलाइन ऑक्सीजन बुक कराई थी। इसके ढाई घंटे बाद उन्हें ऑक्सीजन मिलने का संदेश आया। इस संदेश के आधार पर वह सीधा सेक्टर-24 स्थित भागीरथी गैस प्लांट पहुंचा, लेकिन उसके लाइन में लगते-लगते गैस खत्म हो गई थी। इसे लेकर वह शनिवार सुबह एक बार फिर आकर कतार में लगा। जहां उसे साढ़े तीन घंटे बाद गैस मिल गई। पवन का कहना है कि बुजुर्ग वह भी बीमार,ऐसे में उनका कर्तव्य बनता है कि पड़ोसी के नाते उनकी सेवा की जाए।

पानी की भी व्यवस्था कराई

मुजेसर थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने आए लोगों की हर दिन अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है। ऐसे में तिमारदारों को घंटों तक लाइन में लगते वक्त धूप में खड़ा रहना पड़ता है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए एसएचओ मुजेसर संदीप कुमार ने टेंट की व्यवस्था कराई है। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था की है, जबकि अन्य प्लांट पर इस तरह की व्यवस्था नहीं है। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने आए तिमारदारों ने कहा कि यह पुलिस का वाकई सराहनीय कार्य है। अब तक गर्मी में यहां खड़े होने तक की जगह नहीं थी। थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया है।

कोई बांट रहा था मिनरल वाटर की बोतल तो कोई फ्रूटी

समाज में हर तरह के लोग हाते हैं। शनिवार को एक कार सेक्टर-24 स्थित ऑक्सीजन गैस प्लांट के समीप आकर रुकी। उसमें से उतरे दो लोगों में से एक ने कतार में लगे लोगों को मिनरल वाटर की बोतल बांटनी शुरू कर दी तथा दूसरे ने फ्रूटी बांटी। पवन ने बताया कि उनके सेवाभाव को देख उनका मन गदगद हो गया।

faridabadnews faridabadnews24 put a tent in front of the plant To protect people from the sun
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.