Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपको करना होगा बस यह काम, PM Kisan की 8वीं किस्त खाते में नहीं आई है तो ना हों परेशान

आपको करना होगा बस यह काम, PM Kisan की 8वीं किस्त खाते में नहीं आई है तो ना हों परेशान

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2021No Comments3 Mins Read

PM Kisan Samman nidhi Yojana की आठवीं किस्त के 2,000 रुपये अभी भी कई सारे किसानों के पास नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि PM Modi ने हाल ही में PM Kisan Yojana के अंतर्गत 9.5 करोड़ किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सरकार पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवार को हर साल 6000 रुपये देती है। अगर आपका नाम भी PM Kisan योजना में रजिस्टर्ड है, तो आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके खाते में योजना की किस्त आई है या नहीं।

पीएम किसान किस्त का स्टेटस चेक करने का प्रॉसेस 

स्टेप 1. सबसे पहले आपको पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।

स्टेप 2. अब यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 3. यहां आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 4. अब नए पेज पर आपको बैंक खाता संख्या, आधार नंबर, या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा और वह नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 5. इसके बाद आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा।
 
स्टेप 6. इसके बाद आपको सभी लेन-देन की जानकारी मिल जाएगी। अर्थात आपको यहां यह पता चल जाएगा कि कौन-सी किस्त कब आपके खाते में आई है और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई है। साथ ही आपको पीएम किसान की आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी यहां प्राप्त हो जाएगी। 
 
स्टेप 7. यदि आपको यहां ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका अर्थ है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पीएम किसान की आठवीं किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में जमा हो जाएगी।

 

यहां करें शिकायत

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में रजिस्टर्ड किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  यहां पर ही किसान अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इस हेल्प डेस्क (PM Kisan Help desk) से किसी भी तरह की पूछताछ के लिए आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर में से किसी एक की जरूरत होगी। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606/ 011-23381092 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

faridabadnews faridabadnews24 if the 8th installment of PM Kisan is not in the account then do not be disturbed. You just have to do this work
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.