Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना वायरस और 5जी के संबंध को लेकर पीजीआई के डॉक्टर ने दी यह जानकारी

कोरोना वायरस और 5जी के संबंध को लेकर पीजीआई के डॉक्टर ने दी यह जानकारी

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2021No Comments3 Mins Read

सोशल मीडिया पर पिछेले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है और इस बार 5जी तकनीक अफवाह फैलाने वालों के निशाने पर है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कई भ्रामक संदेश फैलाये जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 5जी मोबाइल टॉवरों की टेस्टिंग से कोरोना वायरस की दूसरी लहर पैदा हुई है। अफवाहों के चलते पंजाब और हरियाणा में दूरसंचार टावरों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

इस पर जब पूछा गया तो पीजीआई, चंडीगढ़ के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉक्टर रविंद्र खैवाल ने बताया कि, “कोविड 19 और 5जी नेटवर्क में कोई संबंध नहीं है तथा वायरस रेडियो तरंगों / मोबाइल नेटवर्क से नहीं फैल सकता है। कोरोना वायरस एक कम्युनिकेबल डिज़ीज़ है जिसका मोबाइल टावर या 5जी रेडियो तरंगों से कोई लेना देना नहीं है । लोगों को ऐसी आधारहीन गलत सूचना को सच नहीं मानना चाहिये।”

 

दूरसंचार विभाग (डीओटी) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा है कि 5जी तकनीक और कोविड- 19 के फैलने में कोई संबंध नहीं है। डीओटी ने अपने हालिया प्रेस बयान में कहा कि आम जनता को सूचित किया जाता है कि 5जी तकनीक और कोविड-19 के फैलने में कोई संबंध नहीं है और उनसे अपील की जाती है कि वे इस मामले में गलत सूचनाओं और अफवाहों से भ्रमित न हों। आगे कहा गया है की 5जी तकनीक को कोविड-19 महामारी से जोड़ने के दावे झूठे हैं और इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

डीओटी ने प्रेस विज्ञप्ति  में बताया है कि 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग अभी भारत में कहीं भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में यह दावे कि भारत में 5जी ट्रायल्स  या नेटवर्क कोरोना वायरस पैदा कर रहे हैं, निराधार और गलत हैं। कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में जब ज्यादातर काम जैसे चिकित्सा सेवा, पढ़ाई, जरूरी सामानों की उपलब्धता, व्यापार आदि सभी टेलीकॉम सेवा की मदद से ऑनलाइन हो रहे हैं, ऐसे में इन अफवाहों के चलते किसी भी प्रकार से टेलीकॉम नेटवर्क को क्षति पहुंचाना न केवल कानूनी बल्कि एक सामाजिक अपराध भी है।

 

दुनिया में पहले ही कई देशों में 5जी नेटवर्क शुरू हो चुके हैं और लोग सुरक्षा के साथ इन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी निर्देश जारी कर हरियाणा और पंजाब सरकार से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों को फोन पर चिकित्सा सुविधा उपलभ्ध कराने को कहा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि टेलीफोन कम्पनियां भी इस मामले में आगे आएं और अपने स्थानिये इलाकों में चिकित्सा सुविधा सम्बन्धी टेलीफोन नंबर का प्रचार करें। महामारी के इस नाज़ुक दौर में, यह समय की मांग है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी टेलीकॉम नेटवर्क को नुकसान ना पहुंचाए ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी जरूरी चिकित्सा सेवा से, बच्चे पढ़ाई से, और नौकरी-पेशा लोग अपने व्यवसाय से वंचित ना रहें।

डीओटी ने यह भी बताया है कि मोबाइल टावरों से नॉन- आयोनाइजिंग रेडियो फ्रीक्वेंसी निकलती हैं, जो कि बहुत कमजोर होती हैं और मनुष्यों समेत किसी भी जीवित कोशिका को नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। दूरसंचार विभाग ने रेडियो फ्रीक्वेंसी फील्ड की एक्सपोजर लिमिट के लिए मानक निर्धारित किए हैं, जो इंटरनेशनल कमीशन ऑन नॉन आयोनाइजिंग रेडिएशन प्रोटेक्शन (आईसीएनआईआरपी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से तय की गई सुरक्षित सीमा से करीब 10 गुना अधिक कठोर हैं।

faridabadnews faridabadnews24 PGI doctor gave this information regarding Corona virus and 5G
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.