Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए आंदोलन को लेकर क्या कुछ कहा, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से की ये बड़ी अपील

जानिए आंदोलन को लेकर क्या कुछ कहा, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से की ये बड़ी अपील

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2021No Comments3 Mins Read

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले छह महीनो से लगातार जारी है। वहीं इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी के बीच में तकरार की खबरें भी सामने आने लगी है।  हरियाणा के किसान बीजेपी नेताओं का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसा विरोध न होता देख, दोनों नेताओं के बीच अनबन की बातें आ रही हैं। जिसके तहत किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों से अपील की है कि वे यूपी और उत्तराखंड में भी बीजेपी नेताओं का विरोध करें। इसी कड़ी में उन्होंने किसानों से अपील की है कि आगामी 5 जून को देशभर में बीजेपी नेताओं के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएं।

 

बता दें कि हरियाणा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान के बाद सभी किसान बीजेपी और उसके सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी के नेताओं का किसान जमकर विरोध कर रहे हैं। उधर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसा न होते देख चढ़ूनी ने इसकी जिम्मेवारी ली है। उन्होंने किसानों को पुकारा है कि अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान भी बीजेपी नेताओं का विरोध करें। साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शन करें। यूपी के टोल प्लाज भी हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर बंद करवाएं जाए।

 

वीडियो जारी कर दिया बयान :  किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा एक वीडियो जारी कर कहा गया है कि मैंने दो-तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को आह्वान किया था और कहा कि वह हरियाणा की तर्ज पर बीजेपी नेताओं का विरोध करें। साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाए उनके सामने प्रदर्शन करें, जिसको लेकर अब उत्तर प्रदेश के किसान जाग चुके हैं और उन्होंने अभी तक दो-तीन टोल बंद भी करवाए हैं। मैं उत्तर प्रदेश के किसानों से एक बार फिर आह्वान करता हूं कि वह भी बीजेपी नेताओं का विरोध करें मैं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसानों को आह्वान करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा आंदोलन में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा जगह प्रदर्शन करें।

 

राकेश टिकैत से अनबन नहीं :  वहीं उन्होंने कहा कि कई ऐसी खबरें फैलायी जा रही है कि मैंने राकेश टिकैत के खिलाफ बोला है, इस पर कहना चाहता हूं कि हम दोनों एक ही तरह का काम कर रहे हैं। एक जगह ही काम कर रहे हैं, सारे आंदोलन के लिए काम कर रहे हैं, ऐसी खबरों से हमारा आंदोलन टूटने वाला नहीं है। अब  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी टोल भी बंद करवाए जाएं। आगामी 5 जून को देश के सभी बीजेपी नेताओं के सामने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएं। उत्तर प्रदेश वाले किसान ज्यादा से ज्यादा हर सांसद और विधायक के घर के सामने प्रतियां जलाएं। ये हमारी सभी किसान भाईयों से अपील है।

faridabadnews faridabadnews24 farmer leader Gurnam Singh Chadhuni made this big appeal to farmers Know what he said about the movement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.