Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अस्पताल में पंखे की हवा आती नहीं और बंद पड़े एसी, बोले- साहब कोरोना से ज्यादा गर्मी से परेशान

अस्पताल में पंखे की हवा आती नहीं और बंद पड़े एसी, बोले- साहब कोरोना से ज्यादा गर्मी से परेशान

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2021Updated:May 29, 2021No Comments3 Mins Read

जिले के सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल के वार्डों में पंखें-एसी लगे हैं, फिर भी मरीजों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। ऐसे में परिजन घर से पंखे-कूलर लाने को मजबूर हैं। पूछा तो बोले- साहब कोरोना मरीज हैं हवा ज्यादा चाहिए और यहां पंखे की हवा आती नहीं और एसी बंद पड़े हैं। ऐसे में घर से पंखा लगाकर लगा रखा है। यह हालत अस्पताल के कई वार्डों में देखने को मिले। तेज गर्मी में से मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन यहां कूलर लगाने व एसी दुरुस्त करवाने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ इकाई के भी ऐसे ही हालात में हैं। यहां एक महिला गैलेरी में अपने नवजात को दूध पिला रही थी। एक महिला उसे गर्मी से राहत देने के लिए हवा देते नजर आई। बोली- कमरे में गर्मी ज्यादा हैं इसलिए यहां बैठ बच्चे को दूध पीला रहे हैं। यहां से कुछ आगेकुपोषित बच्चों के लिए बने वार्ड में भी लोग गर्मी से परेशान नजर आए। यहां फिलहाल मेडिकल व सर्जिकल वार्ड के मरीजों को भर्ती किया जा रहा हैं। यहा पंखें लगे हुए हैं, लेकिन तेज गर्मी से मरीजों को राहत नहीं दे पा रहे।

महाराजा श्री अग्रसेन मेडिकल महिला वार्ड में ज्यादातर मरीजों के बेड के निकट घर से लाए पंखें नजर आए। यहां भर्ती मरीज के परिजन तुलसीराम ने बताया कि पंखें की हवा कम आती हैं। एसी बंद पड़े है। एक-दो एसी जो चल रहे है वे कुलिंग नहीं दे रहे। ऐसे में घर से पंखा लेकर आए जिससे की मरीज को गर्मी से राहत मिल सके। कुछ ऐसी कहानी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों ने बताई। महाराजा श्री अग्रसेन मेडिकल वार्ड महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के पलंग के पास रखें घर से लाए गए पंखें।

 

कूलर ही ले आए घर से : 
हाउसिंग बोर्ड निवासी वृद्ध राजेन्द्रसिंह को सांस की तकलीफ होने पर परिजनों ने भर्ती करवाया। ओटी के निकट बने आइसोलेशन आई वार्ड में गर्मी ज्यादा लगने पर परिजन कूलर ही घर से लाकर लगा दिया। परिजन बोले- मरीज को सांस की दिक्कत हैं। यहां उनके बेड तक हवा ज्यादा नहीं आती, एसी भी बंद पड़े हैं इसलिए मरीज को राहत देने के लिए घर से कूलर लाना पड़ा।

मातृ एवं शिशु वार्ड के प्रथम तल पर गैलेरी में अपने नवजात को दूध पिलाती महिला एवं गर्मी से राहत देने के लिए पास बैठी महिला हवा करते हुए।

 

भामाशाहों ने तैयार करवाए थे वार्ड : 
पाली के बांगड़ अस्पताल की काया कल्प कर यहां के अधिकतर वार्डों को दानदाताओं ने गोद लेकर उनकी दशा सुधारी थी तथा एसी तक लगवाए थे। वार्डों की अच्च्छी हालत देख बाहर से आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को ऐसा लगता था जैसी यह निजी अस्पताल हैं। वर्तमान में दानदाताओं द्वारा वार्डों लें लगाए गए ज्यादातर एसी बंद हैं। जिन्हें दुरुस्त करवाने की जहमत अस्पताल प्रशासन नहीं उठा रहा। ओर नुकसान भर्ती मरीजों को उठाना पड़ रहा हैं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई के प्रथम तल पर बने कुपोषित बच्चाें के लिए आरक्षित बार्ड में ऑपरेशन के बाद बेड पर लेटी युवती को गर्मी से राहत देने के लिए पंखी से हवा देती परिजन।

वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी वो ध्यान दे वार्डों पर : 

बांगड़ अस्पताल के पीएमओ बोले एसी दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक हैं। वार्डप्रभारियों की जिम्मेदारी हैं कि वे अपने वार्डों का ध्यान रखें तथा एसी बंद हैं तो उसे दुरुस्त करवाएं।

faridabadnews faridabadnews24 know what to keep in mind Pale liver in skin and eyes may be a sign of fatty liver
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.