Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अधिकारियों पर होगी कार्रवाई,चेतावनी के बाद भी कुछ विभागों में नहीं हो रहा पब्लिक का समय पर काम

अधिकारियों पर होगी कार्रवाई,चेतावनी के बाद भी कुछ विभागों में नहीं हो रहा पब्लिक का समय पर काम

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  चेतावनी के बाद भी कुछ विभागों में पब्लिक का काम समय पर नहीं हो रहा है। ऐसे विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी डीसी यशपाल यादव ने देते हुए ऐसे विभागों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। डीसी मंगलवार को सभी विभागों की मीटिंग ले रहे थे।

ई ऑफिस सरकार की महत्वपूर्ण योजना
इसमें उन्होंने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता को समय पर विभाग की सेवाएं प्रदान करना सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे में आता है। उन्होंने कहा इसमें लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सबसे पहले ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और सभी कार्यालयों को पेपर फ्री और समय की बचत के साथ कार्य करने के लिए इसे शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ऑफिस की शुरुआत नहीं की। उन्होंने कहा इन सभी विभागों को रविवार को एक विशेष सत्र आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह ई ऑफिस का कार्य बेहतर ढंग से कर सकें।

शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए:

सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा जिन विभागों की पेंडेंसी है वे समय पर इसे दूर करें। इसके साथ ही मीटिंग में ई टिकट सहित अन्य सभी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। डीसी ने कहा प्रत्येक विभाग प्रतिदिन अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक कार्य समय पर हो और अगर कोई कर्मचारी इसमें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। डीसी ने कहा जून की समीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी। अगर किसी विभाग में सुधार नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में एडीसी सतवीर सिंह मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप, एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीएमजीजीए रूपाला सक्सेना सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Action will be taken on officers even after warnings faridabadnews faridabadnews24 public work is not being done in some departments on time
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.