Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या है प्रावधान, अब पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर अब हो सकेगी सामान्‍य भर्ती।

जानिए क्या है प्रावधान, अब पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर अब हो सकेगी सामान्‍य भर्ती।

faridabadnews24By faridabadnews24August 23, 2021No Comments3 Mins Read

पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा खबर है। अब पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर अब सामान्‍य भर्ती हो सकेगी। यह संभव हुआ है एक नए प्रावधान के जरिए। यानी अब ऐसे अभ्‍यर्थियों की तैनाती पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर हो सकेगी, जिनका पूर्व में सेना के किसी भी अंग से कोई नाता नहीं रहा है।

दरअसल, पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में एक नया प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान के तहत, पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए सभी पद यदि नहीं भर पाते हैं, तो उन पदों को सामान्‍य उम्‍मीदवारों से भर दिया जाएगा।

यानी, इस प्रावधान के बाद, अब पूर्व सैनिक कोटे के तहत रिजर्व सीटों का फायदा सामान्‍य उम्‍मीदवारों को मिल सकेगा। यहां सामान्‍य उम्‍मीदवारों से तात्‍पर्य उन सभी उम्‍मीदवारों से हैं, जो पूर्व सैनिक कैटेगरी में नहीं आते है। इन सामान्‍य उम्‍मीदवारों में सामान्‍य, ओबीसी सहित एसटी/एससी श्रेणी के उम्‍मीदवार भी शामिल हैं। उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्‍स और स्‍पेशल सिक्‍योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में कॉन्‍स्‍टेबल के 25271 पदों के लिए भर्ती प्रकिया जारी है। जिसमें दस फीसदी पद पूर्व सैनिको के लिए आरक्षित किए गए हैं।

कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्‍वपूर्ण तारीख:
आवेदन देने की अंतिम तारीख : 31 अगस्‍त 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तारीख : 02 सितंबर 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
चालान प्राप्‍त करने की अंतिम तारीख : 04 सितंबर 2021 (रात्रि 11:30 बजे तक)
बैंक में चालान के जरिए भुगतान की अंतिम तारीख : 07 सितंबर 2021

किसी सुरक्षा बल के लिए कितने पद:
सीमा सुरक्षा बल (BSF) : 7545
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) : 8464
सशस्‍त्र सीमा बल (SSB) : 3806
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) : 1431
असम राइफल्‍स: (AR) : 3785
स्‍पेशल सिक्‍योरिटी फोर्स (SSF) : 240
कुल पद : 25,271
पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पद : 2527

वेतनमान: वेतन स्‍तर – 3 (21,700 रुपए से 69,100 रुपए)

आयु सीमा: 18 वर्ष से 23 वर्ष (जिनकी जन्‍मतिथि 2 अगस्‍त 1998 से 1 अगस्‍त 2003 के बीच है।)

आयु सीमा में छूट:
एससी/एसटी : 5 वर्ष
ओबीसी : 3 वर्ष
एक्‍स-सर्विसमेन : 3 वर्ष

1984 के दंगों या गुजरात में 2002 के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित को आयु छूट
अनारक्षित : 5 वर्ष
ओबीसी : 8 वर्ष
एससी/एसटी : 10 वर्ष

faridabadnews faridabadnews24 Know what is the provision now general recruitment can be done on the posts reserved for ex-servicemen in Paramilitary Force.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.