Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UPSC की तैयारी लिए बताए टिप्स, पहले प्रयास में IPS दूसरे प्रयास में IAS बनी गरिमा अग्रवाल

UPSC की तैयारी लिए बताए टिप्स, पहले प्रयास में IPS दूसरे प्रयास में IAS बनी गरिमा अग्रवाल

faridabadnews24By faridabadnews24September 20, 2021No Comments2 Mins Read

भारतीय प्रशासनिक सेवा विभाग में देश का हर युवा जाना चाहते है। लेकिन वो ये भी जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा होती है। सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों युवा हिस्सा लेते हैं लेकिन कामयाबी हर किसी के नसीब में नहीं होती। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जो पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसी ही होनहार अधिकारी है गरिमा अग्रवाल। जो पहले प्रयास में आईपीएस और दूसरे प्रयास में आईएएस चुनी गई। गरिमा मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली है।गरिमा ने पहले प्रयास में आईपीएस की रैंक हासिल की थी लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था। इसके लिए उन्होंने दोबारा प्रयास किया और आईएएस बनने का सपना पूरा किया। गरिमा ने अपनी पढ़ाई खरगोन के सरस्वती विद्या मंदिर से थी। बचपन से वह पढ़ाई में बहुत तेज थी।

तभी तो स्कूल लाइफ से लेकर यूपीएससी सिविल सेवा तक जिस क्षेत्र में उन्होंने कदम रखा, वहां सफलता हासिल की। यूपीएसपी की सिविल सेवा परीक्षा देने के पहले गरिमा आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं।गरिमा ने दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिए एक साक्षात्कार में अपने आईआईटी से लेकर आईपीएस और फिर आईएएस बनने का सफर तय किया है। गरिमा यूपीएससी सीएसई परीक्षा में पहली बार 240वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनी थीं।इसके बाद साल 2018 में उन्होंने 40वीं रैंक हासिल की और आईएएस ऑफिसर बनी। इसके बाद उन्होंने 2019-2020 में एलबीएस अकादमी, मसूरी में अपना प्रशिक्षण पूरा किया।  गरिमा अग्रवाल अभी तेलंगाना में प्रशिक्षण के लिए सहायक जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

 

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टिप्स देते हुए आईएएस गरिमा ने कहा कि सबसे पहले तो इस बात को दिमाग में रख लें कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी अलग-अलग न करके संयुक्त तौर पर करनी चाहिए।यूपीएससी प्री परीक्षा में आने वाले प्रश्न भी कई बार मुख्य परीक्षा में आ जाते हैं। इसीलिए रिवीजन करना जरूरी है। सिर्फ बहुत सारा स्टडी मटैरियल जुटाने से ही सफलता नहीं मिलती, उसे पढ़ना होता है। याद करना होता है। मॉक टेस्ट देने चाहिए। साथ ही साथ आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस कर स्पीड भी बढ़ाएं।वो बताती हैं कि सबसे पहले प्री की परीक्षा को टारगेट बनाना चाहिए। और जिन विषयों में नंबर कम आते है उनकी अलग से प्रैक्टिस करें। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी धैर्य और निरंतरता है।

faridabadnews faridabadnews24 IPS in first attempt Garima Agarwal became IAS in second attempt Tips for UPSC preparation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.