Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हत्या का सच जान कर रह जाएंगे हैरान, पति की हत्या कर 2 दिन सूटकेस में रखी लाश

हत्या का सच जान कर रह जाएंगे हैरान, पति की हत्या कर 2 दिन सूटकेस में रखी लाश

faridabadnews24By faridabadnews24November 11, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

जयपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जयपुर में निवारु रोड पर मंगलवार शाम को एक बोरे में मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की यह वारदात पत्नी ने अपने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर की थी। धनतेरस की रात को पति के शराब के नशे में होने पर पत्नी ने अपने मुंहबोले भाई को घर पर बुलाया। इसके बाद पत्नी ने रस्सी से पति के हाथ पैर बांध दिए और भाई ने गला घोंटकर जीजा की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को एक बड़े सूटकेस में डालकर घर में ही छिपाकर रखा।

दीपावली के दिन पत्नी व उसके भाई ने शव को घर में बनी दुकान में जला दिया और जली हुई लाश को बोरे में डाला और स्कूटी पर रखकर ले गए। दोनों लाश को निवारू रोड पर गोविंद नगर 11 में टीबावाली ढाणी में फेंककर भाग निकले। मंगलवार शाम 6 बजे कुत्तों ने बोरे को नोंचा तब पैर बाहर आए। बोरे में सड़ी गली लाश मिली तो जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

सीसीटीवी में पुलिस को एक महिला और पुरुष स्कूटी पर बोरा ले जाते हुए नजर आए। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी मंजू राठौड़ को उसके घर से और वारदात में शामिल मुंहबोले भाई पंकज शर्मा को पकड़ा। पूछताछ में हत्या का खुलासा होने पर करधनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

चरित्र पर संदेह कर रोजाना मारपीट करता था पति

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंजू राठौड़ है। वह खातीपुरा पुलिया के पास सत्य नगर, झोटवाड़ा में रहती है। वहीं उसका मुंहबोला भाई पंकज कुमार शर्मा जोधपुर में वीर मोहल्ला का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि मंजू राठौड़ का पति शक्ति सिंह शेखावत उसके चरित्र पर संदेह करता था। शक्ति सिंह शेखावत अपनी पत्नी मंजू राठौड़ से मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर मंजू करीब एक महीने पहले पति की हत्या की साजिश रचने लगी। उसकी अकेले की हिम्मत नहीं हुई तब उसने अपने मुंहबोले भाई पंकज शर्मा को बुलाया। दोनों ने 2 नवंबर को धनतेरस की रात को शक्ति की हत्या कर दी। मंजू ने जिस दिन पति शक्ति की हत्या की। उसी दिन बेटी का जन्मदिन था। पुलिस जांच में सामने आया कि जोधपुर निवासी पंकज शर्मा पर कपड़ों के व्यापार में काफी कर्ज हो गया था। इस पर वह जोधपुर छोड़कर जयपुर आ गया। यहां मंजू राठौड़ के पास 8 हजार रुपए प्रति माह पर नौकरी करने लगा। l

पढ़ें सरकार का यह फैसला, LTC मिलेगी या नहीं? हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

 

Source News: chopaltv

after killing the husband Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News the body kept in the suitcase for 2 days You will be surprised to know the truth of the murder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.