Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेक्टर 3 मे 60 वर्ग गज के मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन दहशत के साये में जीते हैं लोग

सेक्टर 3 मे 60 वर्ग गज के मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन दहशत के साये में जीते हैं लोग

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद :सेक्टर 3 मे 60 वर्ग गज के मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से आधा दर्जन नागरिकों के मौत के मूहं मे जाने के बावजूद बिजली निगम प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। हरियाणा विधुत प्रसारण निगम के घोर उदासीनता पूर्ण रवैये से नाराज सेक्टर 3 के दर्जनों नागरिक बुधवार को निगम के अधीक्षक अभियंता अनिल यादव से उनके सेक्टर 18 स्थित कार्यालय में मिले। सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में अधीक्षक अभियंता से मिले शिष्टमंडल ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में कोई ठोस कार्रवाई अमल में नही लाई गई तो फैडरेशन सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। शिष्टमंडल मे सरदार पलविन्द्र सिंह, दिवाकर,ओ पी मेहता, हरीश चोटवानी आदि पदाधिकारी शामिल थे। अधीक्षण अभियंता ने फैडरेशन के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में कमेटी द्वारा सर्वे करवा कर हाईटेंशन लाइन हटाने का एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा और स्वीकृति के बाद शीध्र लाईन हटा दी जाऐंगी।
सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा ने बताया कि सेक्टर तीन में लगभग पैंतीस साल पहले खिंची गई 66 केवी हाई टेंशन तारों के नीचे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने EWS कैटगरी के लिए प्लाटिंग की थी। नागरिक वहां पर घर बनाकर रहने भी लगे। समस्या तब सामने आई जब वहां रह रहे लोगों ने दो मंजिला घर का निर्माण किया। हाई टेंशन तारों के बिल्कुल नजदीक होने के कारण चपेट मे आने से अब तक आधा दर्जन मौतें हो चुकी है। भविष्य में भी इस प्रकार की और दुर्घटनाएं होने की पुरी पुरी संभावना बनी हुई है। जब भी प्रभावित क्षेत्र में घटना के वक्त जोरदार धमाका होने से आस पास के घरों में लगे बिजली उपकरण के अलावे टी वी,फ्रिज,ए सी कुलर आदि जल जाते हैं। इन घरों को दो ढाई लाख रुपए नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगस्त, 2018 से नागरिकों को राहत दिलाने के प्रयासरत हैं।प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में अधिकारी दो तीन बार मौका मुआयना भी कर चुके हैं और सिद्धांतिक रुप से माना कि नागरिकों की कोई गलती नहीं है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ही गलत ढंग से तारों के नीचे प्लाटिंग की हुई है। परन्तु अधिकारियों के बार बार तबादले व ढुलमुल रवैए के कारण अभी तक ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिसको लेकर नागरिकों मे भारी रोष व्याप्त है।
faridabadnews24 People living under the shadow of high-tension line passing through houses of 60 square yards in Sector 3
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

‘शेरू-रॉकी’ ने ढूंढ निकाला महिला का शव, रोजाना खिलाती थी रोटी, फरीदाबाद पुलिस से तेज स्ट्रीट डॉग

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.