Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नीरज शर्मा के मामला उठाए जाने पर एसडीएम की जांच में दोषी पटवारी को फिर उसी क्षेत्र का दे दिया था कार्यभार

विधायक नीरज शर्मा के मामला उठाए जाने पर एसडीएम की जांच में दोषी पटवारी को फिर उसी क्षेत्र का दे दिया था कार्यभार

faridabadnews24By faridabadnews24December 6, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  राजस्व रिकार्ड दुरुस्त कराने के नाम पर पटवार घरों में खुली लूट चल रही है। भ्रष्टाचार से एकत्र अर्थ के दम पर पटवारी सरकारी व्यवस्था में इतने प्रभावी हो गए हैं कि चंडीगढ़ से आये छोटे मोटे आदेशों की तो उन्हें परवाह ही नहीं है। इसका अंदाजा एनआइटी डबुआ कालोनी के ई ब्लाक में मकान नंबर-558 के निवासी खजान सिंह की व्यथा से लगाया जा सकता है। खजान सिंह ने बैंक ऋण लेने के लिए अपने मकान की रजिस्ट्री को राजस्व रिकार्ड में बतौर इंतकाल चढ़वाने के लिए पटवारी को दिया।खजान सिंह से पहले पटवारी के दलाल ने इस काम की एवज में दो हजार रुपये मांगे, इसके बाद यह कहकर 35 हजार रुपये मांगे कि यह एयरफोर्स के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में है।

ऐसा करने पर तुरंत बता दें ये नियम, ट्रैफिक पुलिस नहीं छीन सकती आपकी गाड़ी की चाबी?

खजान सिंह अपनी शिकायत लेकर क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा से मिला तो विधायक ने यह मुद्दा जिला उपायुक्त और राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष उठाया। शिकायत पर बड़खल उपमंडल के एसडीएम की जांच बैठाई गई। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने रिपोर्ट दी कि पटवारी ने शिकायतकर्ता के राजस्व रिकार्ड पर लाल स्याही का इस्तेमाल दुर्भावनावश किया। इसके अलावा 100 मीटर क्षेत्र में आने वाले मकानों का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में चढ़ाया जाना है या नहीं, इस बाबत सरकार या जिला प्रशासन की तरफ से कोई आदेश नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने अपना मकान 100 मीटर के दायरे से बाहर होने संबंधी नगर निगम के पटवारी की रिपोर्ट भी पटवारी को दे दी मगर उसका राजस्व रिकार्ड ठीक नहीं किया गया। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर जब पटवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक नीरज शर्मा ने राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक बार फिर पत्र लिखा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्यालय से विधायक को जवाब मिला कि जिला उपायुक्त को पटवारी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद जिला उपायुक्त ने आरोपी पटवारी को उसी पटवार घर में नियुक्त कर दिया, जिसमें रहते हुए शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। अब पटवारी के खिलाफ सेक्शन 7 के तहत कार्यवाही के आदेश चंडीगढ़ से आ गए हैं। पर क्या अधिकारियों के चहेते इस पटवारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि वे इस मामले को पहले जिला ग्रीवेंस कमेटी में रखवाने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिख रहे हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार के एक केस स्टडी के रूप में इसे विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News in the investigation of the SDM India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines On raising the matter of MLA Neeraj Sharma the guilty Patwari was again given the charge of the same area.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.