Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तीसरी लहर की आशंका प्रबल, स्कूल बंद करने को लेकर शिक्षा विभाग ने दी ये जानकारी

तीसरी लहर की आशंका प्रबल, स्कूल बंद करने को लेकर शिक्षा विभाग ने दी ये जानकारी

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

पटना: प्रदेश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की प्रबल आशंका जतायी जाने लगी है, क्योंकि इसके मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ने लगी है। बावजूद, अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौजूदा समय में प्रदेश के स्कूलों को बंद करने का कोई विचार या प्रस्ताव नहीं है। हालांकि कोविड-19 के आंकड़ों को लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसी कोई आवश्यकता होगी तो आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में बातें रखी जाएंगी और निर्णय भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी आतंकित होने की जरूरत नहीं है। हर जिले में शिक्षण संस्थानों पर स्थानीय प्रशासन के स्तर से भी नजर रखी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से पहले से ही दिशा-निर्देश जारी है कि स्कूलों में हर स्तर पर सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और हर कोई मास्क अवश्य लगाएंं।

ओमिक्रोन को लेकर स्कूलों में सख्ती

जागरण संवाददाता, पटना: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्कूलों में सख्ती काफी बढ़ा दी गई है। हर बच्चे के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के किसी भी छात्र को स्कूलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। स्कूल के गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। बीमार बच्चों को स्कूल नहीं आने की सलाह दी जा रही है। एसोसिएशन आफ पब्लिक स्कूल्स के अध्यक्ष डा. सीबी सिंह का कहना है कि प्रदेश के 11 सौ से अधिक स्कूलों को संगठन की ओर से बार-बार सलाह दी जा रही है कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोरोना गाइडलाइन का समुचित रूप से पालन किया जाए।

घर की इस दिशा में रखने से बरसेगा खूब धनl, नए साल से पहले घर लाएं Laughing Buddha

सुबह-शाम दोनों समय स्कूल हो रहे सैनिटाइज

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पीके सिंह का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्कूलों को सुबह-शाम दोनों समय सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल परिसर में जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था है। स्कूल के मुख्य द्वार पर ही मास्क की जांच होती है। इसके बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जाता है, जिस छात्र के पास मास्क नहीं होता है, उसे स्कूल की ओर से मास्क मुहैया कराया जाता है।

बच्चों की उपस्थिति पर जोर नहीं

लोयला मांटेसरी स्कूल के प्राचार्य ब्रदर माइक का कहना है कि सरकार की ओर से कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। उसका स्कूल में पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। किसी भी बच्चे की उपस्थिति पर जोर या दबाव नहीं दिया जा रहा है। यह अभिभावकों पर निर्भर है कि बच्चे को स्कूल भेजें या नहीं। स्कूल अपनी ओर से बचाव के हर संभव कदम उठा रहे हैं।

 

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Education Department gave this information regarding closure of school Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Fear of third wave strong Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.