Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा, आंगनबाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट पर एक लाख व हेल्पर को 50 हजार रुपये मिलेंगे

हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा, आंगनबाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट पर एक लाख व हेल्पर को 50 हजार रुपये मिलेंगे

faridabadnews24By faridabadnews24December 30, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को नववर्ष का तोहफा देते हुए उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर 2021 से आंगनबाड़ी वर्कर्स की रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये तथा हेल्पर को 50 हजार रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही, मासिक मानदेय में सितंबर 2020 से 400 रुपये और सितंबर 2021 से 450 रुपये की बढ़ोतरी करने और दो साल (वर्ष 2019-20 और 2020-21) का एरियर देने की भी घोषणा की है।

कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने के लिए सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनकी मांगों के संबंध में हुई बैठक के दौरान की। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की मध्यस्थता में हुई इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को तुरंत आदेश जारी करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में किसी भी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को नहीं हटाया जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में आंगनबाडी के साथ- साथ क्रैच खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन क्रैच में बच्चों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं होंगी। इन क्रैच में भर्ती के लिए नए उम्मीदवारों के साथ-साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी मौका मिलेगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक के बाद मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं व उनकी मांगे मानने पर मनोहर लाल और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश में हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक हेमा शर्मा शामिल हुए।

आयुष्मान योजना में कवर होंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स

आंगनबाड़ी वर्कर्स को भविष्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने की स्थिति में दो लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 12 रुपये प्रति माह प्रिमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। मनोहर लाल ने हाल ही में एक दुर्घटना में झज्जर जिले की दो आंगनबाड़ी वर्कर्स की मृत्यु पर उन्हें तुरंत दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा दी। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया पीडब्ल्यूडी से समीक्षा के बाद पंचायत या यूएलबी द्वारा दिया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति हेतु पालिसी लाई जाएगी।

सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिए जाएंगे मोबाइल फोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के आधुनिक युग में नए-नए परिवर्तन हो रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि भविषय में आंगनबाड़ी भी आधुनिक हों और बच्चों के लिए और बेहतर सुविधाएं शुरू की जाएं। इसी उद्देश्य से सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को विभाग की ओर से एक-एक मोबाइल फोन दिया जाएगा ताकि वे पोषण ट्रैकर एप पर अपनी आंगनबाड़ी से संबंधित संपूर्ण डाटा रिपोर्ट आनलाइन अपडेट रखें। इसके लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

Source News: jagran

Anganwadi workers will get one lakh on retirement and helper will get 50 thousand rupees Haryana government's big announcement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.