Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यूपी और हरियाणा के लोग दिल्ली में सस्ती शराब के आफर का लाभ उठा रहे

यूपी और हरियाणा के लोग दिल्ली में सस्ती शराब के आफर का लाभ उठा रहे

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि ऐसा शानदार आफर फिर शायद ही कभी मिलेगा। ‘एक बोतल खरीदने पर दूसरी बोतल फ्री’ और ‘एक पेटी खरीदने पर दूसरी पेटी फ्री’ का आफर दिल्ली में शराब की दुकानों पर काफी दिनों से चल रहा है। इसके मार्च अंत तक चलने की उम्मीद है, लेकिन सस्ती शराब का यह आकर्षक आफर कब तक चलेगा? इसका फैसला शराब के स्टाक पर होगा है। शराब की दुकानों पर मौजूद स्टाक के खत्म होने के साथ ही आफर खत्म हो जाएगा।

वहीं, दिल्ली की शराब की दुकानो पर जारी इस लुभावने आफर को भुनाने वालों में सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के भी लोग हैं, जो आसपास के शहरों में रहते हैं। दरअसल, शराब के साथ ही बीयर भी 30 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। जो बीयर 125 रुपये की थी जो अब 95 रुपये की हो गई है। इसी तरह जो बीयर पहले 150 की बोतल थी, यह अब 130 की हो गई है। बडवाइजर ब्रांड की बीयर भी 140 से घटकर 130 की हो गई है और हेवर्ड-5000 भी 140 से घटकर 130 की हो गई है। दिल्ली में बीयर के 50-60 के करीब ब्रांड हैं, मगर बाजार में इन्हीं ब्रांड का दबदबा है। इसी तरह शराब का पापुलर ब्रांड टीचर्स पर 120 रुपये कम हो गए हैं। यह पहले 1560 रुपये की थी जो अब घटकर 1440 की रह गई है। वहीं शराब के अन्य ब्रांड पांच से लेकर सात प्रतिशत महंगे हुए हैं। फिलहाल दिल्‍ली सरकार की नई आबकारी नीति की वजह से कई शराब की दुकानों पर एक बोतल की खरीद पर दूसरी बोतल मुफ्त है, जबकि कुछ जगहों पर एक पेटी खरीदने पर दूसरी पेटी फ्री मिल रही है।

 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की नई नीति के तहत शहर में कुल 849 दुकानें खोलने की अनुमति मिली है। वहीं, 564 दुकानें पहले ही खुल चुकी हैं और बाकी बचीं 134 दुकानें जल्द ही खुल जाएंगी। शराब सस्ती करने के पीछे वजह यह है कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टाक खत्म करना होगा, क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण होगा। ऐसे में दिल्ली में शराब की दुकानों के नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण को लेकर दुकानदार अपने स्टाक पर भारी डिस्काउंट और बेहद आकर्षक आफर दे रहे हैं। आलम यह है कि शाहदरा और मयूर विहार के अलावा, जहांगीरपुरी सहित दिल्ली के कई इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत की अधिकतम सीमा तय है। ऐसे में ठेकों को इससे कम पर ही शराब बेचनी है, ज्‍यादा पर नहीं बेच सकते हैं। ऐसे में दुकानों पर कम से कम कीतम पर शराब बेची जा रही है वह कई आकर्षक आफर के साथ।

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 People of UP and Haryana are taking advantage of cheap liquor offer in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.