Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू कोरोना वायरस से दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में किन लोगों की हो रही है मौत?

पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू कोरोना वायरस से दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में किन लोगों की हो रही है मौत?

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो सप्ताह से कोरोना का संक्रमण बढ़ा हुआ है। इस वजह से इस माह अब तक 15 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं और सोमवार तक 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस संदर्भ में डाक्टर कहते हैं कि पहले की तरह अभी सिर्फ कोरोना का संक्रमण मरीज की मौत का कारण नहीं बन रहा है। लोकनायक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डा. रितु सक्सेना ने कहा कि अभी ज्यादातर मरीजों को कोरोना की हल्की बीमारी हो रही है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना के संक्रमण के अलावा सिर्फ कोरोना मौत का कारण नहीं बन रहा है। मौत उन मरीजों की हुई है जिन्हें पहले से किडनी, दिल, लिवर व सांस की गंभीर बीमारी थी।

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी विशेषज्ञ डा. विकास मौर्या ने कहा कि दूसरी लहर में कोरोना का संक्रमण होने के चार-पांच दिन के अंदर कई मरीजों की मौत हो जाती थी। अभी मौत का कारण दूसरी गंभीर बीमारियां बन रही हैं। ऐसे मरीजों को कोरोना का संक्रमण होने पर बीमारी लंबे समय तक चलती है। इनमें से कुछ मरीजों की मौत हो जाती है।

 

 

 

कुछ बच्चे भी हो रहे कोरोना से संक्रमित

डा. रितु ने कहा कि कोरोना का संक्रमण थोड़ा बढ़ने के कारण कुछ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित दो-तीन बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसका कारण यह है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को अभी कोरोना का टीका नहीं लगा है।  आकाश सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. अक्षय बुद्धिराजा ने कहा कि अस्पताल में किसी दूसरे गंभीर बीमारी के कारण भर्ती मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे मरीजों की ही हालत बिगड़ रही है। जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं है उनमें कोरोना की हल्की बीमारी देखी जा रही है।

 

 

source news : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Read- Expert View Which people are dying across the country including Delhi-Mumbai due to corona virus?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.