Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़िये- ठंड की दस्तक को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह होगी बरसात

पढ़िये- ठंड की दस्तक को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह होगी बरसात

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Weather Update: मानसून की बेहद कम सक्रियता के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबक, भादो खत्म होते ही असोज में अब दिल्ली का मौसम भी जल्द करवट लेगा, जिससे पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड के दस्तक देने में अभी एक से डेढ़ महीने का समय है।

 

 

पूरे सप्ताह छाएंगे बादल, बारिश होने के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक में भले ही अभी समय हो, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिलने लगेगी। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह ही बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के आसार भी बने रहेंगे।

 

 

सोमवार से हो सकती है बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

 

15 सितंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आएगी कमी

15 सितंबर को अच्छी बरसात हो सकती है। साथ ही अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने का अनुमान है।

 

 

दिल्ली में फिलहाल 38 के आसपास है अधिकतम तापमान

इस बीच रविवार को भी दिन भर धूप खिली रही। वैसे बीच- बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 52 से 86 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ व पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रिज में 5.4, स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 10.0 और मयूर विहार में 1.0 मिमी वर्षा हुई जबकि आयानगर में बूंदाबांदी देखने को मिली।

 

 

 

दिल्ली-एनसीआर की हवा फिलहाल है साफ

दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से रविवार को भी दिल्ली की हवा साफ ही रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का एयर इंडेक्स महज 85 रिकार्ड किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। सफर इंडिया का कहना है कि हाल फिलहाल एयर इंडेक्स में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

Delhi-NCR will be rainy for the whole week faridabadnews faridabadnews24 Read- IMD's latest prediction about the knock of cold
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.