Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यज्ञ व शस्त्र पूजन कर मनाई माहाराजा अग्रसेन् जयंती व हिंदुत्व के पुरोधा अशोक सिंघल की जन्म जयंती

यज्ञ व शस्त्र पूजन कर मनाई माहाराजा अग्रसेन् जयंती व हिंदुत्व के पुरोधा अशोक सिंघल की जन्म जयंती

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2022No Comments3 Mins Read

faridabad: विश्व हिंदू परिषद जिला पलवल तथा अखिल भारतीय वैश्य-अग्रवाल एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में कमेटी चौक स्थित पलवल के श्यामा कुंज में शस्त्र पूजन, वैश्य समाजवाद के प्रेरणेता महाराजा अग्रसेन जयंती तथा हिंदुत्व के पुरोधा विश्व हिंदू परिषद के 20 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्रीमान अशोक सिंघल जी की जन्म जयंती से हवन यज्ञ करके मनाई गई। जिसमें मुख्य वक्ता शिक्षाविद् महेन्द्र शास्त्री, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज मंगला तथा अखिल भारतीय वैश्य-अग्रवाल एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निकुंज गर्ग ने कि। हवन में डॉ बैजनाथ गर्ग मुख्य यजमान की भूमिका में रहे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता महेन्द्र शास्त्री ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सच्चे अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि माहाराजा अग्रसेन एक महान पुरुष थे। उन्होने बताया कि प्राचीन काल में अश्वमेघ यज्ञ में दी जाने वाली पशु बली से आहत होकर माहाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में पशु बली पर पाबंदी लगा दी थी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समाजवाद का सिद्धधांत द्वापर युग से ही समाज को प्रेरित करता रहा है। वैश्य अग्रवाल एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निकुंज गर्ग ने अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूजनीय अशोक सिंघल हिंदुत्व के पुरोधा थे। उन्होने कहा कि आज जो श्री राम मंदिर निर्माण कार्य हो पा रहा है। वह पूजनीय अशोक सिंघल जैसे महापुरुषों के बलिदान का ही फल है। उन्होंने कहा कि वैश्य अग्रवाल एकता परिषद ना केवल वैश्य समाज अपितु समस्त हिंदू समाज में जागृति लाने हेतु प्रयासरत है।

 

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष धीरज मंगला ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते अपितु उन पर समस्त हिंदू समाज का अधिकार है। उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन, वीर शिवाजी, महाराजा सूरजमल, महर्षि वाल्मीकि, भगवान परशुराम, संत कबीरदास,संत रविदास, महाराणा प्रताप या अन्य सभी महापुरुष समस्त हिंदू समाज के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज में सामाजिक समरसता लाने हेतु प्रयासरत है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, प्रधान विनोद जैन,पदवेश यूनियन प्रधान राजकुमार आर्य, अग्रवाल सभा से देवेन्द्र गुप्ता, आर्य समाज से घनश्याम मास्टर, वैश्य नेता आनंद बिंदल पलवल डॉनर्स क्लब से विकास मित्तल, अल्पना मित्तल, डॉ दयानन्द शर्मा, विहिप से जिला मंत्री विरेन्द्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष इन्दराज सिंह, पोहप सिंह चौहान, देवेन्द्र वत्स, मनीष शर्मा, राकेश पांचाल, पूजा अग्रवाल, पुष्पा मंगला, हेमा सिंगला, जीवेश पाराशर, नगर अध्यक्ष व अग्रवाल सभा महासचिव शैलेन्द्र सिंगला,शिव ओम भार्गव, कुमर पाल, निखिल मंगला,राजू शर्मा, एकता परिषद् से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य सिंगला, राहुल गर्ग, चन्द्रभान अग्रवाल, वैश्य अग्रवाल एकता परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक ललित बिंदल,युवा लोकसभा प्रभारी रोबिन सिंगला,जिलाध्यक्ष गौरव गोयल,महासचिव राहुल बिंदल,लोकसभा अध्यक्ष सचिन बंसल, गौरवकान्त सिंगला,नीलिमा सिंगला,रमा गर्ग,शिव कुमार अग्रवाल,प्रदीप सिंगला, दिनेश अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Maharaja Agrasen Jayanti celebrated by performing Yagya and weapon worship and birth anniversary of Ashok Singhal the leader of Hindutva
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.