Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली-NCR के मौसम पर आया ये अपडेट, मानसून का आज से फिर कमबैक, इन राज्यों में तेज बरसात का रेड अलर्ट

दिल्ली-NCR के मौसम पर आया ये अपडेट, मानसून का आज से फिर कमबैक, इन राज्यों में तेज बरसात का रेड अलर्ट

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : google

Today’s Weather: देश में इस बार मानसून (Monsoon) झमाझम बरस रहा है. अक्टूबर शुरू होने के बावजूद अब तक उसकी विदाई नहीं हो पाई है. करीब एक सप्ताह का ब्रेक लेने के बाद अब फिर मानसून वापसी करने जा रहा है. यूपी-उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 5 अक्टूबर से अगले 2-3 दिनों तक झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है.

 

 

उत्तराखंड में तेज बरसात का रेड अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 5 अक्टूबर को उत्तराखंड में तेज बरसात (Rain) के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है. इसे देखते हुए आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 6 अक्टूबर को  भारी बरसात की आशंका देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को बरसात के दौरान राज्य के नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है.

 

विभाग ने 7-8 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में भारी से भी बहुत भारी बारिश (Rain) का अंदेशा जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन तारीखों में राज्य की यात्रा के दौरान सावधान रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे बहुत जरूरी होने पर इन तारीखों में पहाड़ों की यात्रा करें और बरसात के दौरान भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहें.

 

 

पश्चिमी यूपी-हिमाचल में भी बारिश का दौर

मौसम विभाग के ताजे मौसम अपडेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 5-8 अक्टूबर तक तेज बारिश (Rain) का दौर चलेगा. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और   हिमाचल प्रदेश में 6-7 अक्टूबर को तेज बारिश होगी. बारिश के साथ कुछ जगह ओले भी पड़ सकते हैं. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

 

 

दिल्‍ली-एनसीआर को फिर भिगोएंगे बदरा

दिल्‍ली-एनसीआर की बात करें तो मौसम में नमी और गर्मी दोनों बने हुए हैं. आज कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश होने से मौसम सुहावना रहेगा. तेज बरसात की संभावना नहीं है. 6-7 अक्टूबर को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं 8 अक्टूबर को भी बारिश का दौर चलेगा. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान घटकर 29- 30 डिग्री पर पहुंच जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

 

All India Weather Delhi Ncr Weather faridabadnews faridabadnews24 Monsoon's comeback from today red alert of heavy rain in these states This update came on the weather of Delhi-NCR Today's Weather Weather Latest Updates Weather News Weather Updates
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.