Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नौकरी जाने पर सरकार देगी सैलरी, दुनिया के इन देशों में बिल्कुल मुफ्त है पढ़ाई

नौकरी जाने पर सरकार देगी सैलरी, दुनिया के इन देशों में बिल्कुल मुफ्त है पढ़ाई

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली (Free Education Countries). इन दिनों ज्यादातर देश शिक्षा के स्तर पर काफी काम कर रहे हैं. कुछ देशों में तो शिक्षा को पूरी तरफ से मुफ्त कर दिया गया है. इससे हर स्टूडेंट को पढ़ाई करने का अवसर मिलता है. कई देशों ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों संस्थानों में शिक्षा को बिल्कुल मुफ्त कर दिया है. भारत में हर साल स्कूल फीस में वृद्धि की जा रही है (Fees Hike). इसकी वजह से लोगों के घरों का बजट बिगड़  गया है. हर साल हजारों बच्चे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. इससे उनके भविष्य पर काफी गलत असर पड़ता है. जानिए किन देशों में न सिर्फ पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त है, बल्कि नौकरी जाने पर वहां की सरकार लोगों को सैलरी भी देती है.

 

शिक्षा के मामले में बेस्ट हैं ये देश

शिक्षा को हर देश की रीढ़ माना जाता है. यूरोपीय देश शिक्षा को लेकर सबसे आगे हैं. कई यूरोपीय देशों में मुफ्त में शिक्षा दी जाती है. इनमें जर्मनी (Germany), फिनलैंड (Finland), नॉर्वे (Norway), स्वीडन (Sweden), डेनमार्क (Denmark) और ग्रीस (Greece) शामिल हैं. यहां पढ़ाई-लिखाई बिल्कुल फ्री है. अफ्रीका के मोरक्को, मिश्र और केन्या, दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे, मध्य अमेरिका के पनामा और एशिया के मलेशिया में भी एजुकेशन फ्री है.

 

 

भारतीय भी करें मुफ्त में पढ़ाई

फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था को विश्व में टॉप पोजिशन पर रखा गया है. यहां भी शिक्षा मुफ्त में हासिल की जा सकती है. यहां के सरकारी या प्राइवेट, किसी भी संस्थान में स्टूडेंट चाहे जितनी भी पढ़ाई कर सकता है. इस शिक्षा के लिए छात्र को फीस के तौर पर एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा. बात सिर्फ इतनी नहीं है. सबसे खास बात है कि यह सुविधा सिर्फ फिनलैंड के नागरिकों के लिए नहीं है (Free Education In Finland). दूसरे देश से जाने वाले स्टूडेंट्स भी यहां मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं.

 

 

नौकरी जाने पर भी कोई स्ट्रेस नहीं

मंदी की आहट के बीच हर कोई अपनी नौकरी को लेकर काफी डरा हुआ है. यूरोपीय देशों में बेरोजगारी भत्ते (Unemployment Allowance) का प्रावधान है. डेनमार्क में अगर किसी की जॉब चली जाती है या उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है तो सरकार 2 साल तक उसे हर महीने सैलरी देती है. स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम में भी बेरोजगारों को भत्ता दिया जाता है. यूके में नौकरी जाने पर सरकार 6 महीने तक व्यक्ति को भत्ता देती है. अमेरिका में भी नई नौकरी मिलने तक सरकार भत्ता देती है.

 

NEWS SOURCE : news18

 

 

 

education is absolutely free in these countries of the world faridabadnews faridabadnews24 Government will give salary on job loss Indians should also study for free no stress even when job is lost These countries are the best in terms of education
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.