Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्षद का टिकट 55 लाख दिए फिर भी नहीं मिला, तीन गिरफ्तार AAP विधायक के साले समेत

पार्षद का टिकट 55 लाख दिए फिर भी नहीं मिला, तीन गिरफ्तार AAP विधायक के साले समेत

faridabadnews24By faridabadnews24November 16, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

MCD Election 2022 News:  एमसीडी चुनाव में टिकट धांधली का  मामला सामने आया है. दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने पैसे लेकर पार्षद का टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक के साले सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.  इन पर एक महिला से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब गोपाल खारी नाम का एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा. खारी ने दावा किया कि वह साल 2014 से ‘आप’ से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़ा हुआ है.

 

 

एसीबी ने बताया कि खारी ने पिछले बुधवार को मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से मुलाकात की थी. खारी ने अपनी पत्नी को कमला नगर के वार्ड नंबर 69 से पार्षद चुनाव के लिए ‘आप’ का टिकट दिलाने का अनुरोध त्रिपाठी से किया.

 

 

विधायक राजेश गुप्ता का भी आया नाम
एसीबी के मुताबिक, त्रिपाठी ने टिकट के बदले कथित तौर पर 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद खारी ने उन्हें 35 लाख रुपये का भुगतान किया था. शिकायत के अनुसार, त्रिपाठी के कहने पर खारी ने ‘आप’ विधायक राजेश गुप्ता को भी 20 लाख रुपये दिए थे. इसमें दावा किया गया है कि खारी ने त्रिपाठी से कहा था कि वह बाकी राशि का भुगतान टिकट मिलने के बाद करेगा. हालांकि रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में खारी को अपनी पत्नी का नाम नहीं दिखा और उसने जिस वार्ड से टिकट मांगा था, उस पर ‘आप’ ने किसी और को प्रत्याशी घोषित किया थ. इसके बाद त्रिपाठी के साले ओम सिंह ने खारी से संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि उन्हें अगले चुनाव में टिकट दिया जाएगा. सिंह ने खारी को रिश्वत की रकम लौटाने की पेशकश भी की.

 

 

 

एसीबी ने जाल बिछाकर तीन को किया अरेस्ट
एसीबी ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को खारी के घर पर जाल बिछाकर सिंह और उसके सहयोगियों-शिव शंकर पांडे और  प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया, जो खारी को त्रिपाठी द्वारा लिए गए 33 लाख रुपये लौटाने पहुंचे थे. एसीबी ने बताया कि सिंह, पांडे और रघुवंशी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. एसीबी के मुताबिक, पांडे ‘आप’ विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का साला है. एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि के भुगतान और वापसी के दौरान हुई कथित बातचीत की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की है. भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने कहा कि पूरे मामले का पता लगाने और सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच की जा रही है.

NEWS SOURCE : zeenews

Aam Aadmi Party Aap AAP MLA Councilor's ticket given 55 lakhs yet not received faridabadnews faridabadnews24 Mcd Election 2022 three arrested including AAP MLA's brother-in-law
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.