Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टीवी पर भी चलता है सिक्का, कभी होटल में काम करती थीं मोनालिसा, आज भोजपुरी इंडस्ट्री की हैं सुपरस्टार

टीवी पर भी चलता है सिक्का, कभी होटल में काम करती थीं मोनालिसा, आज भोजपुरी इंडस्ट्री की हैं सुपरस्टार

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अगर कभी कोई आपसे टीवी की किसी ‘डायन’ का जिक्र करे तो आपके जेहन में कोई डरावना चेहरा आ जाएगा. लेकिन कोई आपसे कहे की एक बेहद ही खूबसूरत डायन की नजर आप पर है तो आपको कैसा लगेगा? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है और हम ये सवाल आपसे क्यों कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ‘डायन’ के रोल से हिंदुस्तान के घर-घर में पहचानी जानी वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा का आज जन्मदिन है. मशहूर अदाकारा मोनालिसा अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है. 21 नवंबर को मोनालिसा का जन्मदिन है तो आज हम आपको इनके बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं…

 

मोनालिसा का असली नाम

भोजपुरी अपनी एक्टिंग के दम पर आज उस मुकाम पर खड़ी हैं, जिसकी वह हकदार हैं. उन्होंने फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल में शानदार काम किया है. जिस एक्ट्रेस को आप मोनालिसा के नाम से जानते हैं, वह उनका असली नाम नहीं है. उनका असली नाम ‘अंतरा बिस्वास’है. मोना का जन्म एक बंगाली परिवार में जन्म लिया है और उन्होंने कोलकाता से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है.

 

होटल में काम करती थीं मोनालिसा

जब मोनालिसा केवल 16 साल की थीं, तभी उन्होंने जॉब करना शुरू कर दिया था और वह एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं. कुछ समय तक होटलों में रिसेप्शनिस्ट का काम करने के बाद पहली बार मोना को ओड़िया वीडियो में देखा गया. इसके बाद उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया.

 

ऐसे मिली मोनालिसा को पहचान

कम बजट की फिल्मों में अभिनय कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया और उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ही मिली. यहां उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई. बता दें कि भोजपुरी में मोनालिसा ने 125 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

 

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस

इस बार मोनालिसा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और भोजपुरी सिनेमा में आज भी सबसे ज्यादा उनके काम की डिमांड होती है.मोनालिसा हिंदी टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं. यहां से भी उन्हें हिंदी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल हुआ. वहीं, इस आर्टिकल की शुरुआत में हमने छोटे पर्दे की खूबसूरत ‘डायन’ वाली बात स्टार प्लस के सबसे फेमस सीरियल ‘नजर’में उनके निभाए गए मोहना नाम की डायन के किरदार को लेकर कही है. इस शो के जरिए मोनालिसा ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
NEWS SOURCE : ndtv
faridabadnews faridabadnews24 once Monalisa used to work in hotel Sikka also runs on TV today she is superstar of Bhojpuri industry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.