Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीखिए 4 तरह से Coconut Milk हेयर मास्क तैयार करने के तरीके, नारियल का दूध बालों को बना सकता है बेहद खूबसूरत

सीखिए 4 तरह से Coconut Milk हेयर मास्क तैयार करने के तरीके, नारियल का दूध बालों को बना सकता है बेहद खूबसूरत

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Hair Care: बालों पर नारियल के तेल को तो आपने खूब लगाया होगा और यकीनन इसके फायदों से भी वाकिफ होंगे ही, लेकिन क्या कभी नारियल के दूध (Coconut Milk) को हेयर केयर में इस्तेमाल किया है? नहीं, तो अब कर लीजिए. नारियल के दूध में विटामिन सी, ई, बी1, बी3, बी5 और बी6 के साथ ही आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और सोडियम की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है. जानिए बालों की अलग-अलग दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए किस तरह नारियल के दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है.

 

 

नारियल दूध के हेयर मास्क | Coconut Milk Hair Mask 

नारियल दूध और आंवला 

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में आंवले का पाउडर लें और जरूरत के अनुसार इसमें नारियल का दूध मिला लें. अब इस मास्क को पूरा करने के लिए इसमें 2 से 3 बूंदे किसी एसेंशियल ऑयल या फिर नारियल तेल की डाल लें. इस हेयर मास्क (Hair Mask) को बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. आपके बालों को भरपूर पोषण मिलेगा जिससे बालों पर चमक दिखेगी.

 

मुलायम बालों के लिए मास्क 

 

नारियल का दूध बालों पर लगाने का यह सबसे अच्छा तरीका है. अगर आप बालों पर नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाएं. एक कटोरी में नारियल का दूध लेकर आधा बालों की जड़ों से सिरों तक मलकर लगा लें. इसे लगाने के लिए रूई का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके बाद 20-25 मिनट में बालों को धो लें.

 

डैंड्रफ हटाने के लिए 

 

आधा कटोरी नारियल का दूध लेकर उसमें 2 चम्मच भरकर नींबू का रस निचौड़ लें. इसे तकरीबन 4 से 5 घंटे फ्रिज में रख दें. समय पूरा होने के बाद इस मिश्रण को बालों पर 30 से 45 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें. बालों से डैंड्रफ (Dandruff) का नामोंनिशान तक मिट जाएगा.

 

बालों में चमक के लिए 

 

बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए इस हेयर मास्क को लगाएं. इस हेयर मास्क में आपको नारियल के दूध के साथ शहद (Honey) का इस्तेमाल करना होगा. शहद के एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण बालों को नमी देते हैं, चमक देते हैं और साथ ही मुलायम भी बनाते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आधा कटोरी नारियल के दूध में 2 चम्मच भरकर शहद डालें और बालों में आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें.

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. faridabadnews24 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

 

coconut milk can make hair very beautiful faridabadnews faridabadnews24 Learn 4 ways to prepare coconut milk hair mask
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.