Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संसद में नहीं बोलने देगी बीजेपी बिना माफी मांगे राहुल गांधी को: सूत्र

संसद में नहीं बोलने देगी बीजेपी बिना माफी मांगे राहुल गांधी को: सूत्र

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्‍ली:  राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर संसद में हंगामे के बीच लगातार दूसरे दिन लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. भाजपा के सूत्रों ने आज कहा कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तब तक सदन में बोलने नहीं देंगे, जब तक कि वह लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते. संसद के दोनों सदनों को आज फिर से स्थगित कर दिया गया. भाजपा सांसद ज़ोरदार नारों के बीच, राहुल गांधी से कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.

 

वहीं, विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि आज सदन की कार्यवाही के ऑडियो को म्यूट कर दिया गया, जबकि संसद के अंदर अफरातफरी मची हुई थी. कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस आरोप को दोहराते हुए कि संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन म्यूट कर दिए गए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया. राहुल गांधी को आज दूसरी बार लोकसभा में देखा गया, क्योंकि उनकी टिप्पणियों पर विवाद छिड़ हुआ है, लेकिन सदन को अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया, इससे पहले कि कोई कामकाज हो पाता. राहुल गांधी ने कहा है कि वह सदन के अंदर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इस पर अड़ी है कि वह पहले माफी मांगें.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की टिप्पणी को “घृणित और गंभीर अपमानजनक” बताते हुए कहा कि संसद में जाने से पहले गांधी को बाहर माफी मांगनी चाहिए. उन्‍होंने ट्वीट किया- “यह दुख की बात है कि 1 परिवार पर अहंकार संसद के संस्थान से ऊपर है? राहुल ने विदेशी धरती पर विदेशी हस्तक्षेप की मांग कर हमारी संप्रभुता के खिलाफ एक घिनौनी और गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. अगर वह संसद के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें संसद का सहारा लेने से पहले तुरंत बाहर माफी मांगनी चाहिए थी. आप संसद को कमजोर नहीं कर सकते और फिर इसका सहारा नहीं ले सकते. पहले माफ़ी मांगो देश से.”

It is sad that the EGO on 1 Parivar is above INSTITUTION OF PARLIAMENT ?

Rahul has made an egregious & gravely offensive remark against our sovereignty by demanding foreign intervention on foreign soil

If he is serious about Parliament he should have apologised immediately… https://t.co/60cWgUtkpn

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) March 17, 2023

राहुल गांधी के माफी मांगने की मांग कर रही है. इस बीच भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले “टूलकिट का स्थायी हिस्सा” बन गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘हस्तक्षेप’ की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी.

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के मुद्दे पर कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी सच बोलते हैं. जैसा उन्होंने कल कहा, “अनफॉर्चूनेटली (दुर्भाग्य से) वह सांसद हैं. सही मायनों में वह unfortunate सांसद है, क्योंकि वह सदन का हिस्सा हैं और उसी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे. उनको यह पता नहीं कि हाउस जो है प्रक्रिया से चलता है, नीतियों से चलता है. मैं रूल्स के बुकलेट भी उनको देने के लिए लेकर आया था, लेकिन सदन में होंगे तो समझेंगे वह पढ़ते ही नहीं हैं. वह संसद में बहुत कम आते हैं. एक के बाद एक दूसरा झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है. आप झूठ बोलें और यहां दिखाए कि आप सदन से बड़े हैं देश से बड़े हैं, ऐसा नहीं है. इसके लिए उनको बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.

 

NEWS SOURCE : ndtv

BJP will not allow Rahul Gandhi to speak in Parliament without apologising: Sources faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.