Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेक्सटॉर्शन में फंसाकर शख्स से वसूले लाखों रुपये, वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने लगी महिला

सेक्सटॉर्शन में फंसाकर शख्स से वसूले लाखों रुपये, वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने लगी महिला

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कॉरपोरेट सलाहकार के तौर पर काम कर रहा एक 39 वर्षीय शख्स सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया. उसे एक महिला ने वीडियो कॉल किया था. इसके बाद धमकी देकर कथित तौर पर 6.50 लाख रुपये वसूल लिए. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि बीते 17 मार्च को एक नंबर से वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आया था. वीडियो कॉल पर एक महिला बात कर रही थी. कॉल के बीच में उसने अचानक अपने कपड़े हटा दिए, जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत फोन काट दिया. कुछ देर बाद महिला का एक वीडियो और कुछ स्क्रीन शॉट वॉट्सएप पर आए, जिसमें वीडियो कॉल पर बातचीत वाली रिकॉर्डिंग थी. कुछ देर बाद तुरंत वह डिलीट कर दी गई. शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि अगले दिन पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले खुद को दिल्ली का पुलिस आयुक्त बताया l

 

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

फोन करने वाले ने कहा कि महिला सेक्स रैकेट चलाती है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. छानबीन के दौरान एक वीडियो मिला है, जो सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाला था. फोन करने वाले ने पीड़ित से कहा कि अगर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड होने से रोकना चाहते हो तो एक व्यक्ति से संपर्क करो. इसके बाद पीड़ित ने बताए गए नंबर पर फोन किया.

 

डरा-धमकाकर वसूल लिए 6.50 लाख रुपये

पीड़ित ने उस नंबर पर बात की तो 50,000 रुपयों की मांग की गई. इसके बाद डर की वजह से पीड़ित ने 50 हजार रुपये दे दिए. इसके बाद 18 से 25 मार्च के बीच डरा-धमकाकर पीड़ित से कथित तौर पर कुल 6.50 लाख रुपये वसूले गए. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस से की. पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Lakhs of rupees were recovered from a person by being trapped in sextortion woman started doing obscene acts on video call
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.