Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मच गई अफरातफरी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, दरभंगा से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

मच गई अफरातफरी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, दरभंगा से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दरभंगा जंक्शन से शनिवार को सुबह 08.30 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग से घर्षण के कारण धुआं उठने लगा। इससे कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन अफरातफरी मची रही। घटना हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच की बतायी जा रही है। हालांकि फिलहाल रेलवे के कोई अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रेन खुलने के आधा घंटा बाद सुबह करीब नौ बजे हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच बिहार संपर्क क्रांति के इंजन के पीछे चौथी बोगी में ब्रेक बाइंडिंग में घर्षण के कारण अचानक धुआं उठने लगा। इसे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। यात्रियों को जब ट्रेन में आग महसूस हुआ तो गाड़ी के रुकते ही आनन फानन में यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए।    यह देख रेल फाटक का गेटमैन तुरत घटनास्थल पर पहुंचा। उसने खुद से ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर दिया। इससे पहले पूरे ट्रेन में कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

ब्रेक बाइंडिंग ठीक हो जाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन वहां रुकी रही। हालांकि इस घटना से कोई क्षति नहीं हुई है। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। ट्रेन खुल जाने के बाद सभी अपने अपने घरों के लिए रवाना हुए।  लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को  घटना की जानकारी दी।

इधर, दरभंगा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार इस घटना को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा गाड़ी संख्या 2566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट नयी दिल्ली से दरभंगा सकुशल पहुंची है। वहीं, दरभंगा से रवाना हुई गाड़ी संख्या 2565 बिहार संपर्क क्रांति हाजीपुर से आगे निकल चुकी है। दोनों गाड़ियों में कहीं पर भी ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस संबंध में बात करने के लिए समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल को कई बार फोन किया गया, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 fire broke out in Bihar Sampark Kranti Express the train was going from Darbhanga to Delhi There was chaos
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.