Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नूंह: आरोपी पकड़ से दूर अफवाह फैलाने वाले अधिकतर

नूंह: आरोपी पकड़ से दूर अफवाह फैलाने वाले अधिकतर

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह: नूंह में 31 जुलाई को भड़की हिंसा के एक महीने बीत चुके हैं। पुलिस 61 मुकदमा दर्ज कर करीब 306 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन पुलिस हिंसा के दौरान अफवाह फैलाने वालों से दूर है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के दर्ज 11 मुकदमे में केवल एक आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की धड़पकड़ के लिए आठ टीमें लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए नूंह समेत आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान उपद्रवियों ने बृज मंडल यात्रा पर पथराव कर दिए। देखते ही देखते पूरे जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया। करीब छह घंटे में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की और कइयों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने साइबर थाना को निशाना बनाकर काफी नुकसान पहुंचाया। हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 88 लोग घायल हो गए। इसके बाद अन्य जिलों से पुलिस मंगाई गई। साथ ही अर्ध सैनिक बलों के अलावा रैपिडेक्शन फोर्स तैनात किए गए। हालांकि उपद्रव के बाद से माहौल शांत है। पुलिस हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हिंसा से पहले उड़ाई गई अफवाह

सूत्रों की मानें तो हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी रहा। लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान का वीडियो पोस्ट कर रहे थे। जानकार मानतें हैं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से नूंह में तनाव बढ़ा और बृज मंडल यात्रा के दौरान पथराव व आगजनी हुई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की तलाश जारी है।

राजस्थान से फैलाई गई अफवाह

नूंह हिंसा को जुनैद-नासिर हत्या कांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बाबत लोगों में रोष था। लिहाजा सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि नासिर-जुनैद हत्या कांड से नाराज ज्यादातर लोग हिंसा में शामिल हुए। इस बाबत राजस्थान के भरतपुर और अलवर से भी सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गई और भड़काऊ बयान के वीडियेा जारी किए गए। हिंसा भड़कने इसे भी कारण माना जा रहा है।

पाकिस्तान से जारी किया वीडियो

नूंह हिंसा के लिंक को पाकिस्तान से भी जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान में बैठे यू-ट्यूबर सोशल मीडिया पर हिंसा से जुड़ी वीडियो-फोटो पोस्ट कर रहे थे। वह कई भड़काऊ बयान भी सोशल मीडिया पर भेज रहे थे। इसे भी हिंसा भड़काने का कारण माना जा रहा है। पुलिस पाकिस्तान कनेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों की तलाश कर रही है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Nuh: Most of those who spread rumors away from the accused
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.