
चरखी दादरी: स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के कुल 143 मामले आ चुके हैं। जहां जुलाई माह में डेंगू के मामले की रफ्तार धीमी थी वहीं अगस्त माह में डेंगू केसों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही जिले में डेंगू से एक मौत भी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में अब तक 84 व ग्रामीण क्षेत्र में 59 लोगों को डेंगू ने अपना शिकार बनाया है। जिसके पीछे कारण साफ है कि विभाग धरातल पर उतना काम नहीं कर रहा जितना कागजों में दावा कर रहा है। सप्ताह में एक दिन मनाएं सूखा दिवससप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएं। मतलब कि घर के सभी सामानों को धोकर साफ करें, कपड़ों को अच्छे से रगड़ कर सुखाएं। घर के सभी कूलर, गमले, टंकी, पशुओं के लिए बनाई गई जगहों को साफ करें। घरों के आसपास पानी को खड़ा ना रहने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। पानी की टंकी को ढककर रखें। घरों के पास ज्यादा खड़े पानी में काला तेल डालें।
पानी न जमा होने दें
छतों और कबाड़ में टायर, डिब्बे, टूटे फूटे सामान में पानी न जमा होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें।की जा रही लार्वा की जांचस्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा समय समय पर घरों में जाकर मच्छरों के लार्वा की भी जांच की जा रही है। जिले में अब तक 1368 घरों में डेंगू व मलेरिया फैलने वाले मच्छरों का लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 383 घरों को नोटिस देने के साथ ही दादरी के नागरिक अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए 15 बेड का वार्ड और 11 बेड का फ्लू वार्ड भी बनाया गया है ताकि अगर कोई बुखार से पीड़ित मरीज मिले तो उसको वार्ड में रखकर उसका उपचार किया जा सके।
आमजन रखें सावधानियां: डा. गौरवदादरी के डिप्टी सिविल सर्जन डा. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अभी तक जिले में डेंगू के 143 मामले मिल चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस जगह पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उस जगहों पर स्प्रे से साथ ही फागिंग करवाने का भी काम तेजी से कराया जा रहा है।
NEWS SOURCE : jagran
