Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कमरे में फंदे पर झूलती मिली पिंकी की लाश, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन तुमने…

कमरे में फंदे पर झूलती मिली पिंकी की लाश, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन तुमने…

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 स्थित घर में एक 23 वर्षीय युवती पिंकी गुप्ता ने कथित तौर पर गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिंकी गाजीपुर के युवक साकिब के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों 4 साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस को युवती के कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती है। उससे शादी करना चाहती है, लेकिन उसे उसके प्यार की कद्र नहीं है।

मृतका के परिजनों ने बेटी के लिव इन पार्टनर साकिब और उसके पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कौशांबी थाने के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर युवती के पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आरोपी के पिता पर लगाए गए आरोप की जांच कर रही है।

मृतका पिंकी गुप्ता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली थी। वह वैशाली सेक्टर- तीन में गाजीपुर के रहने वाले एक युवक के साथ करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। वह वैशाली के एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। युवती के भाई ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसका पार्टनर व उसके पिता उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे। उनकी बहन उन्हें फोन कर इस बारे में बताती थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या से पहले पार्टनर से बात हुई थी

पुलिस जांच में पता चला कि आत्महत्या से पहले युवती व उसके पार्टनर के बीच करीब चार घंटे तक बात हुई थी। पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन व स्मार्टवॉच से इसकी जानकारी मिली है। फोन कटने के कुछ ही मिनट बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका आरोप है कि उसके पार्टनर ने फोन पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। वहीं आरोपी के पिता पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वह भी फोन पर उसे लगातार परेशान कर रहा था।

डायरी में लिखा, प्यार की कद्र नहीं

पुलिस को युवती के कमरे से डायरी मिली है। जिसमें उसने 31 अगस्त को लिखा था कि वह अपने पार्टनर साकिब से बहुत प्यार करती है। उससे शादी करना चाहती है, लेकिन साकिब को उसके प्यार की कद्र नहीं है। इसके अलावा पुलिस उसकी कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट समेत वॉट्सऐप चैट की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद धरना खत्म

युवती के परिजनों आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार दोपहर शव को लेकर कौशांबी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मामले में तुरंत केस दर्ज कर आरोपी पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि परिजनों को गिरफ्तारी को लेकर विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने खुद थाने के हवालात में पहुंचकर आरोपी को देखा। इसके बाद धरना को खत्म किया।

– स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी, इंदिरापुरम, ”जांच में सामने आया है कि युवती चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

NEWS SOURCE : livehindustan

'I love you but you... faridabadnews faridabadnews24 Pinky's dead body found hanging on the noose in the room
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.