Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसकी वजह से बढ़ी संजय सिंह की मुश्किल, जानिए सबकुछ, शराब घोटाले में अबतक कौन-कौन गिरफ्तार?

किसकी वजह से बढ़ी संजय सिंह की मुश्किल, जानिए सबकुछ, शराब घोटाले में अबतक कौन-कौन गिरफ्तार?

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Liquor Scam Investigation: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को आज (गुरुवार को) दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. संजय सिंह को बुधवार देर शाम ED ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उनकी रात ईडी दफ्तर में ही गुजरी. मगर संजय सिंह की गिरफ्तारी से सियासत चरम पर है. आम आदमी पार्टी ने कोर्ट से रोड तक इसके खिलाफ लड़ने का ऐलान किया है तो वहीं तमाम विपक्षी पार्टियां संजय सिंह की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की साजिश बता रही है.

संजय सिंह तक पहुंची घोटाले की आंच

दिल्ली में शराब घोटाले की आंच आखिरकार आप सांसद संजय सिंह तक पहुंच ही गई. ईडी की टीम ने संजय सिंह के घर करीब 10 घंटे की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सुबह साढ़े 6 बजे से जारी छापेमारी के दौरान ED ने संजय सिंह के सरकारी आवास में काम करने वाले स्टाफ और उनसे जुड़े दूसरे लोगों से भी पूछताछ की और फिर शाम सवा 6 बजे ED की टीम ने संजय सिंह की गिरफ्तारी का फैसला किया.

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुए गिरफ्तार

संजय सिंह शायद इसके लिए तैयार ही थे. उन्होंने अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया और ईडी की टीम के साथ घर से बाहर निकल आए. इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. संजय सिंह ने हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया तो आप कार्यकर्ता हंगामे पर उतर आए. हालांकि, सुबह से जारी छापेमारी के बीच संजय सिंह के घर के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात था, जिनकी मदद से ईडी की टीम ने संजय सिंह को गाड़ी में बिठाया और फिर उन्हें अपने साथ ईडी दफ्तर ले गई. संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

शराब नीति घोटाले में हुईं 14 गिरफ्तारियां

जान लें कि ED दिल्ली शराब नीति घोटाले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि सीबीआई ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इस मामले में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, बुच्ची बाबू, मनीष सिसोदिया, अरविंद सिंह और चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, पी शरथ चंद्रा, बिनोय बाबू, अमित अरोड़ा, गौतम मल्होत्रा, राघव मगुंटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरूण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है.

कौन बना सरकारी गवाह?

तीन आरोपी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली और मनीष सिसोदिया को दोनों एजेंसियों (ED-CBI) ने इस मामले में अरेस्ट किया है. ED के मामले में तीन सरकारी गवाह है जो दिनेश अरोड़ा, पी शरथ चंद्रा और राघव मंगुटा हैं. दिनेश अरोड़ा दोनों एजेंसी सीबीआई और ED का सरकारी गवाह बन चुका है. राघव YSR कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी का बेटा है. सीबीआई इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ कर चुकी है. 16 अप्रैल को सीबीआई ने पूछताछ की थी.

कब गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया?

वहीं, मनीष सिसोदिया को 9 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था. संजय सिंह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 13वें आरोपी हैं. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से संजय सिंह का एक रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए रहा कि मरना मंजूर है लेकिन झुकना नहीं.

कैसे बढ़ीं संजय सिंह की मुश्किलें?

दरअसल इस मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गया. ईडी का कहना है कि दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को लेकर खुलासा किया है कि संजय सिंह ने सीएम आवास पर अरोड़ा की मुलाकात अरविंद केजरीवाल से कराई थी. यही नहीं ईडी का ये भी कहना है कि संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया से भी अरोड़ा को मिलवाया था. ईडी के मुताबिक, दिनेश अरोड़ा ने बताया है कि संजय सिंह के कहने पर सिसोदिया को 32 लाख का चेक दिया.

हालांकि, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. वहीं, संजय सिंह के घर पर देर रात तक पार्टी नेताओं का पहुंचना जारी रहा. सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई. परिवार से मिलने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए साजिश का आरोप लगाया.

हालांकि, बीजेपी नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले के दोषी एक-एक कर सामने आ रहे हैं और जल्द ही अगला नंबर दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भी हो सकता है. आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से विपक्षी गठबंधन भी बौखलाया हुआ है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने इसे काले दिन की शुरुआत कहा तो वहीं जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

फिलहाल संजय सिंह को ED दफ्तर के लॉकअप में रखा गया है. जहां बीती रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनका मेडिकल चेकअप भी किया और आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. मगर एक-एक कर अपने सांसद और मंत्रियों की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है. आप ने आज दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. जाहिर है संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज का दिन भी बेहद हंगामेदार होने वाला है.

NEWS SOURCE : zeenews

Because of what Sanjay Singh's problems increased faridabadnews faridabadnews24 know everything who has been arrested so far in the liquor scam?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.