Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी वाहनों के भी होंगे चालान, हरियाणा में अनाधिकृत तौर पर लाल और नीली बत्ती लगाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा

सरकारी वाहनों के भी होंगे चालान, हरियाणा में अनाधिकृत तौर पर लाल और नीली बत्ती लगाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अनाधिकृत रूप से लाल, नीली बत्ती तथा सायरन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सरकारी वाहनों पर इसका अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल करता पाया गया तो उनके विभाग प्रमुखों को पत्र लिखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है, कानून की नजर में कोई छोटा या बड़ा नही है।

10 साल की लड़की के साथ मकान मालिक की हैवानियत से पुलिस भी हैरान, किराएदार हो जाएं सावधान

यह बात पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। पुलिस महानिदेशक ने बैठक में कहा कि  वाहनों पर अनाधिकृत तौर पर नीली तथा लाल बत्ती स्वीकार्य नहीं है ऐसा करने वालों पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि लोग अपने वाहनों पर इनका इस्तेमाल न करें । इसके साथ ही उन्होंने अनाधिकृत रूप से सायरन का भी इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को कानून की सीमा में रहते हुए ही अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना होगा।

एक्सरे मशीन खराब होने से मरीज परेशान बीके अस्पताल में

श्री कपूर ने पुलिस अधिकारियों को अनाधिकृत तरीके से लाल, नीली बत्ती तथा सायरन लगाने वाले सरकारी वाहनों की फोटो खींचकर उसका डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। ऐसा करने वाले सरकारी वाहनों के बारे में उनके विभाग प्रमुखों को लिखा जाएगा। इसी प्रकार, अनाधिकृत तरीके से इनका इस्तेमाल करने वाले निजी वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान करके उनके घर भेजा जाएगा। इस कार्य हेतु टोल प्लाजा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्य सचिव तथा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी।

सेक्टर-22 के मुजेसर स्थित शमशान घाट के सामने, निगम के सील तोड़कर मकान मालिक ने शुरू किया निर्माण कार्य

बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी इस अभियान को लेकर एक बेहतर कार्ययोजना के तहत काम करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में अनाधिकृत रूप से नियमों की अवहेलना को रोका जा सके । श्री कपूर ने कहा कि कानून की पालना सभी के लिए अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा इसलिए लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अनाधिकृत रूप से लाल व नीली बत्ती तथा सायरन का इस्तेमाल न करें और जो लोग ऐसा कर रहे हैं तुरंत बंद कर दे।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Government vehicles will also be challaned Haryana will tighten the noose on vehicles running red and blue lights unauthorizedly.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.