
फरीदाबाद: नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर मंगलवार को भी सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बैठक हुई। इस दौरान एडीसी आनंद शर्मा ने वार्ड परिसीमन को लेकर आईं आठ आपत्तियों पर लोगों के दावे सुने। एडीसी ने शिकायतकर्ताओं को उनकी मांगों पर हरियाणा निर्वाचन आयोग की हिदायत के मुताबिक कार्रवाई का भरोसा दिया। जो व्यक्ति अपनी आपत्ति जताने या सुझाव देने के लिए 20 नवंबर को हुई बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार को एडीसी एवं सहायक निर्वारण अधिकारी आनंद शर्मा ने उन सभी लोगों की आपत्तियों को सुना। इसमें लोगों ने बताया कि एक ही इलाका है, लेकिन इसे तीन वार्ड में बांट दिया गया है।
फरीदाबाद: नई एलईडी लाइट से जगमग होंगे शहर के 40 वार्ड
किसी ने कहा कि उनका मतदान बूथ ही बदल दिया गया है। इस तरह की शिकायतें एडीसी को दी गईं। एडीसी ने सभी की शिकायतों को गौर से सुना और उनके दावों और सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया। एडीसी ने बताया कि दो दिन में हुई सुनवाई में यही बात सबसे ज्यादा आई है कि मतदाता रहता किसी और वार्ड में है और वोट दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गईं हिदायतों के अनुसार लोगों की आपत्तियों पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करन सिंह भगोरिया , नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और कई अधिवक्ता इस दौरान मौजूद रहे।
NEWS SOURCE : livehindustan
