Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहे असली महिला, हर महीने तीन लाख रुपये की कमाई कर रही AI मॉडल

बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहे असली महिला, हर महीने तीन लाख रुपये की कमाई कर रही AI मॉडल

faridabadnews24By faridabadnews24November 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

AI Model: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है तो भविष्य में यह काफी परेशानी भी बढ़ा सकता है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में नौकरियां जाने का भी डर सता रहा है। इस बीच, स्पेन में एक शख्स ने एआई मॉडल बनाई है, जिसकी मदद से वह हर महीने तीन लाख रुपये की कमाई करता है। बार्सिलोना की इस 25 वर्षीय गुलाबी बालों वाली महिला मॉडल का नाम ऐताना है। उसे मशहूर हस्तियों, जिसमें बड़े एक्टर्स भी शामिल हैं- से प्राइवेट मैसेजेस मिलते रहते हैं और ऐताना से बाहर चलने की गुजारिश करते हैं। बिल्कुल असली दिखने की वजह से लोग यह नहीं पहचान पाते कि वह एआई मॉडल है, नाकि कोई असली इंसान।

पिछली गर्मियों में, एआई मॉडल के डिजाइनर और एजेंसी द क्लूलेस के संस्थापक रूबेन क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे क्योंकि उनके पास ज्यादा क्लाइंट्स नहीं थे। क्रूज ने ‘यूरोन्यूज़’ को बताया, “हमने विश्लेषण करना शुरू किया कि हम कैसे काम कर रहे थे और महसूस किया कि हमारे नियंत्रण से परे समस्याओं के कारण कई प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए या कैंसिल कर दिए गए।” इसके बाद उन्होंने एक एआई मॉडल बनाया। इसका नाम ऐताना रखा गया और यह वर्चुअल मॉडल हर महीने दस लाख रुपये तक कमा लेती है, जबकि औसतन इसकी कमाई करीब तीन लाख रुपये महीना है।

क्रूज कहते हैं, “हमने ऐसा इसलिए किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें और उन लोगों पर निर्भर न रहें जिनके पास अहंकार है या जो सिर्फ पोज देकर बहुत सारा पैसा कमाना चाहती हैं।” ऐताना की कमाई की बात करें तो यह करीब एक लाख रुपये प्रति ऐड चार्ज करती है। हाल ही में यह एक स्पोर्ट्स सप्लीमेंट कंपनी बिग का चेहरा भी बन गई है। इसके अलावा, वह ओनलीफैन्स की तरह ही वाले प्लेटफॉर्म फैनव्यू पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती है। कुछ ही महीनों में, वह इंस्टाग्राम पर 121,000 से अधिक फॉलोअर्स हासिल करने में सफल रही है और उनकी तस्वीरों को हजारों व्यूज और कॉमेंट्स मिलते हैं। यहां तक कि उसे उन मशहूर हस्तियों से निजी संदेश भी मिलते हैं जो इस बात से अनजान हैं कि वह कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है।

क्रूज ने कहा कि एक दिन, एक प्रसिद्ध लैटिन अमेरिकी एक्टर ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहने के लिए मैसेज भेजा। इस एक्टर के लगभग 50 लाख फॉलोवर्स हैं और हमारी टीम के कुछ लोगों ने उनकी टीवी सीरीज तब देखी थी, जब वे बच्चे थे। उन्होंने आगे कहा, “उन्हें नहीं पता था कि ऐताना अस्तित्व में नहीं है।” ऐताना को लेकर हर हफ्ते एजेंसी की टीम एक बैठक करती है। वे तय करते हैं कि वह सप्ताह के दौरान क्या करेगी, किन स्थानों पर जाएगी और सोशल मीडिया के फॉलोवर्स के लिए कौन सी तस्वीरें शेयर की जाएंगी। हालांकि, यह कोई फोटोशूट नहीं होता है, बल्कि एआई और डिजाइन के जरिए से उसे बनाया जाता है और उनकी तस्वीरें शेयर की जाती हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

AI model is earning Rs 3 lakh every month Big actors are considering a real woman faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.