करनाल : करनाल के इंद्री एरिया की ब्याना पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह और हैड कांस्टेबल सुखचैन सिंह को एक किसान से रिश्वत लेने के आरोप में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी मामले की जांच इंद्री के डीएसपी को दी गई है। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में चौकी इंचार्ज पैसे लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है और हैड कांस्टेबल की पैसे लेने की आवाज क्लीयर है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे महकमें में हड़कंप मच गया।
कलसौरा गांव के किसान संदीप,कर्मबीर,दिनेश ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कोर्ट की तरफ से स्टे है। पुलिस को स्टे की ऑर्डर कॉपी दे दी गई। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने गेहूं काट ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने फसल काटने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामला दबा दिया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई करने के लिए दो बार चौकी इंचार्ज को 10-10 हजार रुपये दिए। इसके अलावा हैड कांस्टेबल को भी दो हजार रुपए दिए हैं। इनकी वीडियो भी बनाते गए। पुलिसकर्मी वीडियो में रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। प्राथमिक दृष्टि से साफ नजर आ रहा है कि पुलिस सरेआम रिश्वत का पैसा ले रही है।
पीडि़तों की मांग है कि जिन्होंने उनकी फसल को काटा है उन पर भी कार्रवाई हो और जिन पुलिस कर्मचारियों ने पैसे लेकर भी कार्रवाई नहीं की,उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए । इस पर कार्रवाई करते हुए करनाल एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने ब्याना पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह और हैड कांस्टेबल सुखचैन सिंह को सस्पेंड करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्री डीएसपी मामले की जांच करके रिपोर्ट सौपेंगे।
यह भी पढ़ें : पहली बार कोरोना केस, मां-बेटी पॉजिटिव हरियाणा के इस जिले में
पहली बार कोरोना केस, मां-बेटी पॉजिटिव हरियाणा के इस जिले में
