Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फेसबुक पर की महिला से दोस्ती 69 साल के बुजुर्ग ने मन बहलाने के लिए, कर बैठा एक भूल फिर …

फेसबुक पर की महिला से दोस्ती 69 साल के बुजुर्ग ने मन बहलाने के लिए, कर बैठा एक भूल फिर …

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बेंगलुरु. फेसबुक पर किसी अजनबी से दोस्ती करना और उसे मैसेज करना 69 साल के एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया. चैटिंग के कुछ दिन बाद महिला ने न्यूड होकर उसे वीडियो कॉल किया. बाद में कुछ बदमाशों ने उनको वीडियो और फोटो से धमकाया और 1.7 लाख रुपये ऐंठ लिए. बेंगलुरु शहर के व्हाइटफील्ड के पास गुंजूर के एक अपार्टमेंट में रहने वाले और निजी क्षेत्र के रिटायर कर्मचारी साजन (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि वह कोमल शर्मा की फेसबुक प्रोफाइल वाली एक महिला मैसेंजर ऐप पर चैट करते थे. इसके बाद उनके साथ यह वारदात हुई.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक साजन के मुताबिक 21 नवंबर को शर्मा ने उनसे वीडियो कॉल करने की कोशिश की. जब उन्होंने इसे डिस्कनेक्ट किया तो उन्हें लगातार कॉल आने लगीं. जब उन्होंने फोन उठाया तो देखा कि एक महिला नग्न होकर उनसे गलत तरीके से बात कर रही है. साजन ने महिला को दोबारा संपर्क न करने की चेतावनी देकर फोन काट दिया. कुछ समय बाद महिला ने उनकी तस्वीर वाली एक वीडियो क्लिप और फोटो भेजी और धमकी दी कि अगर उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगी. साजन ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके बाद उसकी कॉल काट दी. उसने उसे मैसेंजर ऐप पर भी ब्लॉक कर दिया.

अगले दिन साजन के पास दो अनजान नंबरों से कॉल आई. कॉल करने वालों ने दावा किया कि उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें हटाना चाहते हैं तो उनको 76,500 रुपये देने होंगे. इससे साजन घबरा गए और उन्होंने कॉल करने वाले के बताए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. बाद में दूसरे बदमाश ने 94 हजार रुपये और मांगे. उन्होंने डिजिटल भुगतान एप्लिकेशन के जरिये कुछ और रकम ट्रांसफर कर दी. बदमाशों ने अगले कुछ दिनों तक लगातार उनको धमकी देकर उससे और भी ज्यादा पैसे लूटने की कोशिश की. आखिरकार साजन ने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया.

पुलिस ने 27 नवंबर को साजन की शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साजन ने कॉल के दौरान नग्न तस्वीर खिंचवाई थी या नहीं. उन्होंने दावा किया कि उनके वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

NEWS SOURCE : news18

A 69 year old man befriended a woman on Facebook to entertain himself faridabadnews faridabadnews24 then made a mistake...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.