Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में नीलम पुल की एक लेन बंद होने से 5 सड़कों पर लगा जाम, 5 मिनट के सफर में लगा 1 घंटा

फरीदाबाद में नीलम पुल की एक लेन बंद होने से 5 सड़कों पर लगा जाम, 5 मिनट के सफर में लगा 1 घंटा

faridabadnews24By faridabadnews24December 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद में नीलम रेलवे ओवर ब्रिज (नीलम पुल) की एक लेन बंद होने से एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन करने वाले 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के दिन भी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें निर्धारत निर्घारित डायवर्जन रूट के पांच चौराहों पर दिनभर जाम का सामना करना पड़ा। पांच मिनट के फासले को तय करने में आधे से एक घंटे से का वक्त लगा।

एनआईटी फरीदाबाद सबसे पुराना और बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां छोटी-बड़ी 10 हजार से अधिक कंपनियां हैं। इसके अलावा क्षेत्र में डबुआ सब्जी मंडी, हरियाणा का सबसे बड़ा मछली मार्केट, शहर का सबसे बड़ा एनआईटी एक बाजार के अलावा बीके सिविल अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नगर निगम मुख्यालय, बैंकों का मुख्य ब्रांच, एनआईटी बस अड्डा आदि हैं। ऐसे में रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।

इन सड़कों पर भी लग रहा घंटों जाम : डायवर्जन रूट में शामिल दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित बड़खल, ओल्ड फरीदाबद, अजदौंदा, बाटा समेत अंदरूनी सड़क बाटा हार्डवेयर रोड, एनआईटी एक नंबर मार्ग, केसी मार्ग, एनआईटी तीन आदि सड़कों पर जाम से जूझना पड़ रहा है।

रेलवे रोड पर अधिक परेशानी

रेलवे रोड को नीलम पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान डायवर्जन रूट बनाया गया है। रेलवे स्टेशन के पास पुल के मरम्मत कार्य के शुरू होने से पहले ही वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे नीलम पुल का ट्रैफिक डायवर्ट होने से लोगों को इस मार्ग पर दिनभर जाम पड़ा। रेलवे अंडर पास के पास और दिक्कतें हो रही है।

वाहन चालकों की मनमानी

पुल के निर्माण के दौरान बढ़ी परेशानियों की बीच वाहन चालकों की मनमानी भी बढ़ रही है। अजरौंदा,ओल्ड, बाटा चौराहों के अलावा रेलवे रोड आदि पर वाहन चालक बिना किसी रोकटोक के गलत दिशा से वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे भी अधिकांश जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Debido al cierre de un carril del puente Neelam en Faridabad faridabadnews faridabadnews24 hubo atascos en 5 carreteras un viaje de 5 minutos tomó 1 hora.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.