Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गाड़ी का मालिक परेशान, 30 हजार की स्कूटी… 3 लाख का चालान

गाड़ी का मालिक परेशान, 30 हजार की स्कूटी… 3 लाख का चालान

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बेंगलुरु: देश का आईटी हब कहा जाने वाले शहर बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेंगलुरु सिटी ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले पर कार्रवाई शुरू की है. ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर घर-घर जाकर 50,000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हैरान करने वाली बात यह है कि यहां एक शख्स ने 300 से ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटर सवार ने 300 से ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. उस पर 3.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि जिन लोगों पर 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना बाकी है, पुलिस उनके घर जा रही है. दरअसल सुधामानगर निवासी वेंकटरमन के स्कूटर पर तीन सौ से अधिक यातायात उल्लंघन का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार एसआर नगर, विल्सन गार्डन के विभिन्न इलाकों में हेलमेट न पहनने, सिग्नल जंप करने, एक तरफ स्कूटर चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने के मामलों में पुलिस ने जुर्माना लगाया है.

वेंकटरमन ने कहा कि वह इस समय इतना जुर्माना नहीं भर सकते और पुलिस से स्कूटर ले जाने को कहा. उन्होंने कहा है कि स्कूटर ही 30 हजार की है और मैं इतने रकम का चालान नहीं भर सकता हूं. ट्रैफिक पुलिस वेंकटरमन के घर गई और उनसे 3.20 लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्कूटर का इस्तेमाल न करें, जुर्माना भरें, अन्यथा मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन सवार को नोटिस जारी किया गया है l

NEWS SOURCE : news18

Car owner upset faridabadnews faridabadnews24 Scooty worth Rs 30 thousand... Challan of Rs 3 lakh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.