Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भजनलाल के परिवार ने जताई नाराजगी, निर्दलीय MLA रणजीत चौटाला ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भजनलाल के परिवार ने जताई नाराजगी, निर्दलीय MLA रणजीत चौटाला ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता (Assembly Speaker Gyanchand Gupta) को भेजा है। बता दें कि रणजीत चौटाला बीजेपी की टिकट पर हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उनके चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार ने नाराजगी दर्ज कराई है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल का परिवार नाराज

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट (Hisar Lok Sabha Seat) से पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल (Tau Devi Lal) के छोटे बेटे रणजीत सिंह चौटाला को भाजपा द्वारा चुनावी रण में उतारे जाने से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल का परिवार नाराज हो गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद आदमपुर से विधायक बने भव्य बिश्नोई ने रणजीत चौटाला की टिकट पर कहा कि राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है। भव्य बिश्नोई पूर्व सीएम स्व. भजनलाल के पोते और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। एक्स हेंडिल पर पोस्ट करते हुए भव्य बिश्नोई ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

जीवन लंबा है, कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं-कुलदीप

हिसार से भाजपा (Haryana BJP) के टिकट के लिए प्रयास कर रहे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने बेटे का दर्द बाहर आते ही स्थिति को संभालने की कोशिश की। कुलदीप बिश्नोई तुरंत इंटरनेट मीडिया पर सामने आए और एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन लंबा है, कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान कुलदीप ने भव्य बिश्नोई द्वारा की गई पोस्ट को भी इंटरनेट मीडिया से हटवा दिया। भव्य और कुलदीप को पूरी उम्मीद थी कि भाजपा उन पर भसोसा जताएगी। कुलदीप को राजस्थान में भी लोकसभा का टिकट नहीं मिला है। उन्होंने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में पूरा दम लगा दिया। कुलदीप बिश्नोई हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद रह चुके हैं। भव्य बिश्नोई के एक्स हेडिंल पर पोस्ट के बाद कुछ भाजपाइयों ने कहा कि उन्हें भाजपा की संस्कृति का पता नहीं है, जबकि कुलदीप ने इस पोस्ट को हटवाकर भाजपा के प्रति अपने समर्पण का उदाहरण दिया है।

हिसार में कुलदीप के साथ-साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा और सीएम के पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र की उम्मीदों पर भी तुषारापात हुआ है। भजनलाल के परिवार की पीड़ा इसलिए भी सामने आई है, क्योंकि उम्मीद की जा रही कि भव्य को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका है। अब कुलदीप और भव्य को उम्मीद है कि रानियां से निर्दलीय विधायक के रूप में मंत्री बने रणजीत चौटाला के विधानसभा की सदस्यता तथा मंत्री पद से इस्तीफा देने पर उन्हें एडजेस्ट किया जा सकता है।

संयम से काम लें, आपा खोने की नहीं जरूरत- बिश्नोई

भव्य बिश्नोई के एक्स हेंडिल पर पोस्ट के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को नई बुलंदियों पर लेकर जा रहे हैं। कल से उन्हें हरियाणा व राजस्थान से समर्थकों के फोन आ रहे हैं। कार्यकर्ता मायूस हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। जीवन बहुत लंबा है।

NEWS SOURCE : jagran

Bhajanlal's family expressed displeasure faridabadnews faridabadnews24 independent MLA Ranjit Chautala resigned from the post of MLA will contest Lok Sabha elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.