Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होटल में छोड़कर भागे, लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में युवकों ने नाबालिग मॉडल से किया गैंगरेप

होटल में छोड़कर भागे, लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में युवकों ने नाबालिग मॉडल से किया गैंगरेप

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी के संभल जिले की चंदौसी की रहने वाली नाबालिग मॉडल को लिफ्ट देकर गाजियाबाद के तीन युवकों ने चलती कार में गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशा देकर बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट भी लगाई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

जिला संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 साल की किशोरी 11वीं पास है। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मॉडलिंग करती है। किशोरी 5 अप्रैल को जयपुर में आयोजित मॉडलिंग इवेंट में शामिल होने गई थी। वहां इवेंट में भाग लेने के बाद छह अप्रैल को घर वापसी के लिए बस से धौलकुआं पहुंची। वह मेट्रो स्टेशन के बाहर मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। पीड़िता के अनुसार उसी समय गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र के लालकुआं निवासी भरत सिंह अपने साथी गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना के लाल क्वार्टर निवासी अनिल और पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा निवासी सोनू कार लेकर वहां आ गया। पीड़िता के अनुसार वह भरत को जानती थी, क्योंकि उसने पहले भी पीड़िता का फोटोशूट कराया था। कार रोकते ही भरत ने पीड़िता से पूछा कहां जा रही है तो उसने मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार करने की बात बताई। इस पर आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे छोड़ देंगे।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों के कहने पर वह कार में बैठ गई। वहां से निकलने के बाद आरोपियों ने एक होटल से खाना और कोल्डड्रिंक लिया। कार में ही पीड़िता ने कोल्डड्रिंक पी। इसके बाद उसे नशा होने लगा। उस समय आरोपी सोनू कार चला रहा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी भरत और अनिल ने चलती कार में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को कुछ होश आया तो सड़क किनारे एक पेट्रोल पंप पर कार रुकवा कर बहाने से वाशरूम में गई और वहां से 112 पर कॉल कर दिया। बाद में कार में आकर वापस बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि बाद में तीनों आरोपी उसे लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने पहले से ही कमरा बुक कर रखा था। होटल में पीड़िता को छोड़कर तीनों आरोपी भाग निकले। इसके कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। बाद में पीड़िता ने अपने माता-पिता को भी बुला लिया और उनके साथ कोतवाली थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि  किशोरी ने गाजियाबाद के तीन युवकों पर कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Left the hotel and ran away youths gang-raped a minor model in a moving car on the pretext of giving lift
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.