Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुंदर और स्मार्ट मॉडल घर ले जाएगी लाखों का इनाम, दुनिया के पहले एआई इन्फ्लुएंसर पेजेंट का हुआ एलान

सुंदर और स्मार्ट मॉडल घर ले जाएगी लाखों का इनाम, दुनिया के पहले एआई इन्फ्लुएंसर पेजेंट का हुआ एलान

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दुनिया की पहली एआई इन्फ्लुएंसर प्रतियोगिता मिस एआई (Miss AI) का एलान हो चुका है। इस प्रतियोगिता में बेस्ट एआई मॉडल और इन्फ्लुएंसर को चुना जाएगा। इस प्रतियोगिता को World AI Creator Awards (WAIC) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य दुनिया भर में एआई क्रिएटर्स की उपलब्धियों को एक मंच के जरिए सामने लाना है।

कौन ले सकता है प्रतियोगिता में भाग

वेबसाइट लिस्टिंग की मानें तो इस प्रतियोगिता के साथ विजेताओं को 20,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.7 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा।

इमेज क्रेडिट- Aitana Lopez, डिजिटल क्रिएटर, इंस्टाग्राम

मिस एआई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल 2024, से शुरू हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में एआई- जनरेटेड मॉडल को क्रिएट करने वाले क्रिएटर भाग ले सकते हैं।

हालांकि, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्रिएटर की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसी के साथ क्रिएटर की सोशल मीडिया प्रजेंस भी जरूरी होगी।

Miss AI इवेंट का क्राइटेरिया

इस खास प्रोग्राम में फैशन, डायवर्सिटी और एआई-जनरेटेड मेन जैसे दूसरे अवार्ड भी दिए जाएंगे। हालांकि, मिस एआई खास कर फीमेल एआई-जनरेटेड मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आधारित होगा।

एआई मॉडल को क्रिएट करने के लिए टूल्स को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन क्राइटेरिया ब्यूटी, टेक और सोशल क्लाउट पर जज किया जाएगा।

  1. ब्यूटी क्राइटीरिया के तहत सवालों के जवाब देने से लेकर, शिष्टता और सुंदरता को ध्यान में रखा जाएगा।
  2. टेक एआई मॉडल के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल और अप्लाई करने के कौशल पर ध्यान केंद्रित रहेगा। इसके अलावा, आउटपुट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉम्प्ट को भी चेक किया जाएगा।
  3. सोशल क्लाउट क्राइटीरिया के साथ एआई-मॉडल की फैन-फॉलोइंग और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर मॉडल की ऑडियंस की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखा जाएगा।

चार जज करेंगे पैनल को लीड

हर क्रिएटर को पॉइंट-बेस्ड सिस्मट के साथ स्कोर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को चार जज का पैनल लीड करेगा। खास बात ये है कि चार में से दो जज एआई इन्फ्लुएंसर ही होंगे। Aitana Lopez (30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स) और Emily Pellegrini ( 28.1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स) दोनों ही डिटिजल अवतार होंगे। वहीं, Andrew Bloch और ब्यूटी पेजेंट जज Sally-Ann Fawcett रियल ह्यूमन के तौर पर पैनल का हिस्सा होंगे।

NEWS SOURCE : jagran

Beautiful and smart models will take home a prize worth lakhs faridabadnews faridabadnews24 world's first AI influencer pageant announced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.