Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब काट रहीं कोर्ट के चक्‍कर, मेहनत से खड़ा किया 7000 करोड़ का बिजनेस, फिर अपनी ही कंपनी से निकाल दी गई

अब काट रहीं कोर्ट के चक्‍कर, मेहनत से खड़ा किया 7000 करोड़ का बिजनेस, फिर अपनी ही कंपनी से निकाल दी गई

faridabadnews24By faridabadnews24April 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कड़ी मेहनत से एक सफल स्‍टार्टअप खड़ा किया और हजारों करोड़ का बिजनेस बनाया. फिर कुछ ऐसा हुआ कि अपनी ही कंपनी से निकाल दी गई और सैकड़ों करोड़ वसूली का मुकदमा भी ठोक दिया. फर्श से अर्श तक सफर के बाद वापस जमीन पर गिरने की यह कहानी है जिलिंगो (Zillingo) की फाउंडर और सीईओ अंकिती बोस की. अंकिती ने अपने स्‍टार्टअप को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था, लेकिन सफलता सिर चढ़ने पर उन्‍होंने लगातार कई गलतियां की, जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा.

अंकिती का जन्‍म देहरादून में हुआ और स्‍कूली शिक्षा कैंब्रिज स्‍कूल, मुंबई से पूरी हुई. ग्रेजुएशन भी मुंबई के ही सेंट जेवियर कॉलेज से पूरा किया. ग्रेजुएशन के बाद मैकेंजी एंड कंपनी और सिकोया कैपिटल जैसी दिग्‍गज कंपनियों में काम किया. बैंगलोर की लोकल मार्केट में घूमते समय उन्‍हें लगा कि बहुत से ऐसे छोटे दुकानदार है, जिन्‍हें ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर आने की जरूरत है. इसके बाद अंकिती ने सिकोया कैपिटल में बतौर इनवेस्‍टमेंट एनालिस्‍ट की जॉब छोड़ दी और खुद का स्‍टार्टअप जिलिंगो लांच किया.

फिर शुरू हुआ सफलता का सफर
अंकिती बोस ने नौकरी छोड़ अपने एक साथी ध्रुव कपूर के साथ मिलकर मल्‍टीनेशनल टेक्‍नोलॉजी एंड कॉमर्स स्‍टार्टअप जिलिंगो शुरू किया. इस कंपनी की मार्केट वैल्‍यू साल 2019 में बढ़कर 7,000 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. इस सफलता के पीछे अंकिती की कड़ी मेहनत थी. यही कारण है कि उन्‍हें साल 2018 की फोर्ब्‍स एशिया 30 अंडर 30 लिस्‍ट में शामिल किया गया और 2019 में फॉर्च्‍यून की 40 अंडर 40 लिस्‍ट और ब्‍लूमबर्ग की टॉप 50 लिस्‍ट में भी शामिल रहीं.

…और पतन का रास्‍ता
सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी बोस को साल 2022 में उनकी कंपनी से ही बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया. उन्‍हें जिलिंगो के सीईओ पद से हटा दिया गया. कंपनी के एक निवेशक महेश मूर्ति ने तो अंकिती बोस के खिलाफ 738 करोड़ रुपये वसूली के लिए मुकदमा भी ठोक दिया है. सवाल ये है कि आखिर उन्‍होंने ऐसा किया था, जो इतना बुरा हाल हो गया.

अंकिती पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
अंकिती बोस पर कंपनी की ओर से फाइनेंशियल मिसप्रेजेंटेशन और मिस मैनेजमेंट के आरोप लगाए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्‍होंने बिना बोर्ड से अनुमति लिए ही अपनी सैलरी 10 गुना बढ़ा दी. इसके अलावा करीब 83 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जिसका कोई लेखाजोखा ही नहीं पेश हुआ. इन आरोपों को लेकर ही कंपनी के निवेशक ने 700 करोड़ से ज्‍यादा का मुकदमा ठोक दिया है.

NEWS SOURCE : news18

built a business worth Rs 7000 crore with hard work faridabadnews faridabadnews24 Now she is going through the courts then got fired from her own company.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.