Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे फोटो और वीडियो, टेंशन हुई दूर, WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ी खबर!

बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे फोटो और वीडियो, टेंशन हुई दूर, WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ी खबर!

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

वॉट्सऐप के आने के बाद कई काम अब ऐसे चुटकियों में हो जाते हैं, जिनके लिए पहले बहुत समय लगता था. पहले किसी को फोटो, वीडियो भेजने के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल या फिर ईमेल का सहारा लेना पड़ता था. मगर वॉट्सऐप के आने के बाद अब लाइफ बहुत आसान हो गई है, और ऐप के जरिए फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट या कोई फाइल भेजना एकदम आसान हो गया है. हालांकि जब कभी खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी रहती है तो ये काम नहीं हो पाता है. वॉट्सऐप चलाने के लिए इंटरनेट तो जरूरी है. लेकिन अब बहुत जल्द इसमें भी एक आसानी होने वाली है.

मालूम हुआ है कि वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स के लिए इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी फाइल शेयर करना आसान हो जाएगा. हाल ही में हुए लीक से पता चला है कि मैसेजिंग ऐप लोगों को फोटो, वीडियो, म्यूज़िक और डॉक्यूमेंट्स को ऑफलाइन शेयर करने की सुविधा देने के तरीके पर काम कर रहा है. WABetaInfo ने बताया है कि वॉट्सऐप इस फीचर पर तेजी से काम कर रहा है ताकि यूज़र्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के अलग-अलग तरह की फाइलें शेयर कर सकें. बताया गया कि शेयर की गई फाइल भी एन्क्रिप्ट की जाएंगी, जिससे कोई भी उनके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा.

Photo Credit: WABetaInfo.

एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा से लीक हुए स्क्रीनशॉट में ये दिखाया गया है कि इस फीचर को काम करने के लिए किन परमिशन की जरूरत पड़ेगी. इसमें एक जरूरी ऑप्शन ये होगा कि इसमें आस-पास के फोन ढूंढना होगा है जो इस ऑफलाइन फाइल-शेयरिंग फीचर्स का भी सपोर्ट करते हैं.

कैसे काम करेगा ये फीचर
यह एंड्रॉयड पर एक स्टैंडर्ड सिस्टम परमिशन है जो ऐप्स को लोकल फाइल-शेयरिंग के लिए ब्लूटूथ के माध्यम से आस-पास के डिवाइस को स्कैन करने देती है. हालांकि, अगर यूज़र्स चाहें तो उनके पास इस एक्सेस को बंद करने का ऑप्शन होगा. आस-पास के डिवाइस की सर्च करने के अलावा, वॉट्सऐप को आपके फोन पर सिस्टम फाइलों और फोटो गैलरी तक पहुंचने की भी परमिशन की जरूरत होगी. ऐप को ये चेक करने के लिए लोकेशन की अनुमति की भी जरूरत होगी कि क्या दूसरे डिवाइस कनेक्ट होने के लिए पर्याप्त करीब हैं या नहीं. इन परमिशन के बावजूद, वॉट्सऐप फोन नंबरों को छिपा देगा और शेयर की गई फाइलों को एन्क्रिप्ट करेगा, जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि शेयर करने का प्रोसेस सेफ है l

NEWS SOURCE : news18

big news for WhatsApp users! faridabadnews faridabadnews24 tension gone You will be able to send photos and videos even without internet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.