Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अगर अधिकारियों को नौकरी करनी है तो विधायकों की सुननी होगी : अनिल विज

अगर अधिकारियों को नौकरी करनी है तो विधायकों की सुननी होगी : अनिल विज

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा में विधायक और अधिकारियों के मतभेद पर गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। अनिल विज ने कहा कि अगर अधिकारियों को नौकरी करनी है तो विधायकों की सुननी होगी। गौरतलब है कि विधायकों में अधिकारियों के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं और उनकी नहीं सुनते हैं।

कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों की ने उनका फोन तक नहीं उठाते। कई विधायकों ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से भी की है। इसके बाद शुक्रवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के बयान से पूरा विवाद और गरमा गया है। विज ने कहा कि अधिकारियों को हरियाणा में नौकरी करनी है तो विधायकों की सुननी पड़ेगी। प्रोटोकॉल में विधायकों का स्‍थान मुख्‍य सचिव से ऊपर हैं।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विधायकों के प्रति अधिकारियों के उपेक्षा के रवैये को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों काे अपना रवैया और कार्यशैली में सुधार करना होगा। विज ने साफ कहा कि अगर हरियाणा में अधिकारियों ने नौकरी करनी है तो विधायकों की सुननी पड़ेगी।

विज ने कहा कि अधिकारियों पर सख्ती के और भी बहुत तरीके है। विधायकों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर अनिल विज ने कहा कि विधायक यदि मुख्यमंत्री मनोहरलाल इस बारे में बताएंगे तो आवश्यक कार्यवाही होगी। विज ने कहा कि प्रोटोकॉल में विधायक राज्‍य में मुख्य सचिव से ऊपर है और यह बात अफसरों को बता दि जाए।

इससे पहले विधायकों ने विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से अधिकारियों के रवैये के बारे में शिकायत की थी। विधानसभा स्‍पीकर ज्ञानचंद गुप्‍ता ने बृहस्पतिवार को दो अलग सत्रों में 10 जिलों के 40 विधायकों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये विधानसभा कमेटियों के गठन से लेकर मानसून सत्र बुलाए जाने की बाबत चर्चा की थी। पहला सत्र दोपहर 12 बजे अंबाला, भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम जिला के 20 विधायकों के साथ हुआ। इसमें विधायकों ने लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों द्वारा उनके फोन नहीं उठाने का मुद्दा गंभीरता से रखा।

faridabadnews24 If the officers have to do the job then the legislators will have to listen: Anil Vij
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.