Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक कॉल और लड़की को लग गया 2.6 लाख का चूना, फोन से मोबाइल रिचार्ज करने वाले सावधान!

एक कॉल और लड़की को लग गया 2.6 लाख का चूना, फोन से मोबाइल रिचार्ज करने वाले सावधान!

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लड़की के मोबाइल में एक छोटी सी खराबी आई, उसने खराबी दूर करने के लिए कस्टमर केयर को फोन किया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हो गया कि एक ही झटके में लड़की कंगाल हो गई. दरअसल, यह पूरा मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है. इन दिनों साइबर अपराध के मामलों में लगातार तेजी आ रही है. साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से सीधे-साधे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. अलग-अलग बहाने बना कर साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाते हैं, फिर उन्हें लाखों रुपए का चूना लगा देते हैं. ऐसा ही एक मामला जमुई जिले में सामने आया है, जहां एक युवती को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया. अपराधियों ने उन्हें कस्टमर केयर बनकर फोन किया और उसके खाते से 2 लाख 90 हजार रुपए की निकासी कर ली.

रिचार्ज का नाम लेकर लड़की को बनाया अपना शिकार
यह पूरा मामला जमुई जिला मुख्यालय के महिला कॉलेज रोड की रहने वाली सोनी कुमारी के साथ सामने आया है. सोनी कुमारी ने बताया कि मुझे एक फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि मेरे मोबाइल में दो बार रिचार्ज हो गया है. जब सोनी कुमारी ने पूछा कि वह इसमें अब और क्या कर सकती है, तब अपराधियों ने उसके मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करवाया. साइबर अपराधियों ने सोनी कुमारी को झांसे में ले लिया और उसी एप के जरिए उसके फोन को ही हैक कर लिया. फिर एक ही झटके में उसके खाते से सारे पैसे उड़ा दिए.

अपराधियों ने लगाया 2 लाख 90 हजार रुपए का चूना
पीड़िता सोनी कुमारी ने बताया कि साइबर अपराधियों ने इस दौरान उसे 2 लाख 90 हजार रुपए का चूना लगा दिया. पहले दो बार उसके खाते से 85-85 हजार रुपए की निकासी की गई. सोनी कुमारी को जब इस बात का एहसास हुआ कि उसके खाते से पैसे कट रहे हैं, तब उसने दोबारा फोन कर उन अपराधियों से कहा. इसके बाद उसे यह बताया गया कि उसके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं. पैसे आने के लालच में सोनी कुमारी ने भी कुछ नहीं कहा और उसे अपने मोबाइल फोन का एक्सेस दे दिया. देखते-देखते उसके खाते से कुल 2 लाख 90 हजार रुपए की निकासी कर ली गई. अब इस घटना को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी रमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है l

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 One call and the girl got defrauded of Rs 2.6 lakhs those recharging mobile from phone beware!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.